न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान-आईएसआई से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह, विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान-आईएसआई से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। पाकिस्तान से भारत भेजी गई विदेशी पिस्तौल और 92 जिंदा कारतूस बरामद। गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, दिल्ली और आसपास के राज्यों में हथियार सप्लाई करने की साजिश नाकाम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Nov 2025 11:29:41

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान-आईएसआई से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह, विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान आईएसआई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच में पाकिस्तान से भारत भेजी गई अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई है। इन हथियारों को ड्रोन के माध्यम से पंजाब लाया गया था। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें लॉरेश विश्नोई, बम्बिहा, गोगी और हिमाशु भाऊ शामिल हैं। ये गिरोह कुख्यात गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में बने हाई-एंड पिस्तौल भारत में सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 विदेशी पिस्तौल और 92 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। ये हथियार दिल्ली और आसपास के राज्यों में गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाए जा रहे थे।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क आईएसआई से जुड़े लोगों के निर्देश पर काम कर रहा था। हथियार पहले पाकिस्तान पहुंचाए जाते और फिर तस्करी के जरिए भारत की सीमा में लाए जाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक यह गिरोह कितने हथियार भारत में बेच चुका है और किन गैंग या अपराधियों तक हथियार पहुंचे। जांच में मोबाइल कॉल्स, बैंक डिटेल और सोशल मीडिया की मदद से गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की पहचान की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली ब्लास्ट के बाद हाई अलर्ट पर हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर में आतंकियों के मददगारों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसआईए और अन्य एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं। पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में भी पाकिस्तान की ओर से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क पकड़ा गया है।

इसके अलावा, दिल्ली ब्लास्ट केस में आतंकी डॉक्टरों के नेटवर्क का भी भंडाफाश किया जा चुका है। कश्मीर के मौलवी इरफान के शागिर्द डॉक्टर आदिल मोहम्मद, डॉ. उमर उन नबी, डॉ. मुजम्मिल समेत आठ से अधिक डॉक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। स्लीपर सेल मॉड्यूल को भी पहले ही ध्वस्त कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका