न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई ज़हरीली, एक्यूआई 400 पार; ग्रेप-3 के तहत सख्त नियम लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जिससे सांस और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएक्यूएम ने ग्रेप-3 लागू कर कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें पुराने वाहनों और निर्माण कार्यों पर रोक शामिल है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Nov 2025 8:18:22

दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई ज़हरीली, एक्यूआई 400 पार; ग्रेप-3 के तहत सख्त नियम लागू

दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर छू रहा है। सांस लेना तक मुश्किल हो गया है क्योंकि हवा में ज़हर घुल चुका है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 413 दर्ज किया गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन या ऑफलाइन विकल्प) की व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया है।

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का चरम स्तर

राष्ट्रीय राजधानी के लगभग सभी हिस्सों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई। आनंद विहार में AQI 438, अलीपुर में 431, बवाना में 451, बुराड़ी में 439, चांदनी चौक में 449, द्वारका में 423, आईटीओ में 433, जहांगीरपुरी में 446, इंडिया गेट के पास 408, नरेला में 437 और लोधी रोड के आसपास 401 दर्ज हुआ। वहीं एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात बेहतर नहीं हैं — नोएडा सेक्टर-62 में AQI 371, गाजियाबाद के वसुंधरा में 337, इंदिरापुरम में 304 और गुरुग्राम के सेक्टर-51 में 368 दर्ज किया गया। मंगलवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 428 रहा, जो देशभर में सबसे अधिक था। वहीं 425 के साथ नोएडा दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रेप-3 लागू, सड़कों से हटेंगी कई गाड़ियां

GRAP-3 के लागू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में कई तरह के प्रतिबंध प्रभावी हो गए हैं। अब BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। हालांकि दिव्यांगजन व्यक्तिगत उपयोग के लिए इन वाहनों का इस्तेमाल कर सकेंगे।
निर्माण और विध्वंस गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोका गया है। स्कूलों में पांचवीं तक के छात्रों को घर से ही ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा ईंट भट्ठे, हॉट मिक्स प्लांट और स्टोन क्रशर जैसी इकाइयों को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

किन्हें मिलेगी छूट?

कुछ आवश्यक सेवाओं को GRAP-3 के दायरे से बाहर रखा गया है।

दिल्ली सरकार ऐसे वाहनों को छूट दे सकेगी जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हैं।

रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट, आईएसबीटी, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं और सार्वजनिक महत्व के कार्यों को भी छूट दी गई है। हालांकि जो इकाइयाँ स्वच्छ ईंधन पर संचालित नहीं हो रही हैं, जैसे ईंट भट्ठे और हॉट मिक्स प्लांट, उन्हें बंद करना अनिवार्य होगा।

सांसों पर भारी प्रदूषित हवा

प्रदूषित हवा का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में अस्थमा, एलर्जी, खांसी, गले में खराश और सिरदर्द जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों ने बताया कि प्रदूषण के कारण सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों की स्थिति और बिगड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में मौजूद धूल और सूक्ष्म कण शरीर के अंदर जाकर फेफड़ों पर गंभीर असर डालते हैं।

डॉक्टरों की सलाह — सावधानी ही बचाव

गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल के पीएमओ, डॉ. लोकवीर ने कहा कि सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस दौरान स्मॉग का स्तर सबसे अधिक होता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरूरी है। यदि मास्क न हो तो रूमाल से नाक और मुंह ढक लें।
सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन या थकान महसूस हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर चिकित्सकीय सलाह लें। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की यह भयावह स्थिति एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि क्या राजधानी को “गैस चेंबर” बनने से रोकने के लिए अब भी पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी