Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की हवा फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में, औसत AQI 500 के पास; अलीपुर में सबसे विषैली हवा

दिल्ली-एनसीआर की हवा रविवार सुबह फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गई। CPCB के आंकड़ों के अनुसार अलीपुर में AQI 556, वजीरपुर 548 और चांदनी चौक 500 दर्ज। बढ़ता प्रदूषण से स्वास्थ्य पर खतरा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 8:34:35

दिल्ली की हवा फिर ‘गंभीर’ श्रेणी में, औसत AQI 500 के पास; अलीपुर में सबसे विषैली हवा

दिल्ली की हवा रविवार सुबह फिर से ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया। अलीपुर में हालात सबसे खराब रहे, जहाँ AQI 556 तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं और कोहरे ने प्रदूषण को और घेरा हुआ है।

दिल्ली-NCR की वर्तमान स्थिति

CPCB के अनुसार, रविवार सुबह 7 बजे दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर थी। शहर का औसत AQI लगभग 490 के आसपास था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक बने हुए हैं।

बढ़ता प्रदूषण और खतरे

दिल्ली-NCR में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है और हवा की गुणवत्ता अब बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है। औसत AQI 500 के करीब बना हुआ है, जबकि कई क्षेत्रों में हालात इससे भी भयावह हैं। वजीरपुर में AQI 556 दर्ज किया गया, जो आज का सबसे प्रदूषित इलाका रहा। इसके बाद सोनिया विहार में 500 और बुराड़ी में 477 रिकॉर्ड किया गया। लगातार बिगड़ती हवा लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रही है और आने वाले दिनों में राहत मिलने की संभावना कम है।
प्रमुख क्षेत्रों का हाल (रविवार सुबह 7 बजे के आंकड़े)

इलाका - AQI
अलीपुर -556
वजीरपुर -548
ITI जहांगीरपुरी -548
लोनी -540
संजय नगर (गाजियाबाद) - 508
चांदनी चौक- 500
रोहिणी- 490
नरेला - 488
बवाना - 488
ITI शाहदरा - 469

स्वास्थ्य पर असर

प्रदूषित हवा ने खासकर बच्चों, बुज़ुर्गों और सांस की बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल हवा में सुधार की संभावना कम है और लोग मास्क पहनने और बाहरी गतिविधियों को कम करने की सलाह मानें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच