न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में दम घोंटता प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में धुंध और जहरीली हवा से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 8:25:09

दिल्ली-NCR में दम घोंटता प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का स्तर दिनोंदिन भयावह होता जा रहा है। राजधानी के आसमान में धुंध की चादर ऐसी फैली है कि दृश्यता भी प्रभावित हो गई है। सरकार और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियां लगातार कदम उठा रही हैं, लेकिन हालात में कोई ठोस सुधार देखने को नहीं मिल रहा। शहर के ज्यादातर हिस्से बीते कुछ दिनों से ‘रेड जोन’ में दर्ज किए जा रहे हैं।

गुरुवार सुबह 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के विवेक विहार और आनंद विहार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) क्रमशः 412 और 404 पर पहुंच गया — जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। वहीं, राजधानी का औसत AQI 347 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी को दर्शाता है।

बढ़ते प्रदूषण से बिगड़ी सेहत

तेजी से बढ़ते AQI का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। गले में खराश, आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और दमा से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी के कई इलाकों में लोग मास्क लगाकर बाहर निकल रहे हैं, जबकि कई नागरिकों ने बेवजह घर से बाहर जाना भी बंद कर दिया है।

400 के पार AQI वाले इलाके

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।

विवेक विहार: AQI 412

आनंद विहार: AQI 404
दोनों क्षेत्रों की हवा “गंभीर” श्रेणी में आ चुकी है। वहीं, अलीपुर (363), अशोक विहार (381), आया नगर (312), बवाना (382), बुराड़ी क्रॉसिंग (363), मथुरा रोड (227), द्वारका सेक्टर-8 (360) और डॉ. करनी शूटिंग रेंज (341) जैसे इलाकों में भी हवा “बहुत खराब” कैटेगरी में दर्ज की गई।

अन्य क्षेत्रों की स्थिति

दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। आईजीआई एयरपोर्ट (305), दिलशाद गार्डन स्थित IHBAS (360), आईटीओ (359), जहांगीरपुरी (383), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (349), लोधी रोड (316), मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (319), मंदिर मार्ग (342), मुंडका (359), नजफगढ़ (333), नरेला (360), नेहरू नगर (362), नॉर्थ कैंपस (347) और ओखला फेस-2 (347) में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है। इन सभी इलाकों का AQI 300 से 400 के बीच है, जो पॉल्यूशन की “बहुत खराब” कैटेगरी में आता है।

मौसम का हाल

राजधानी में अब ठंडक भी महसूस होने लगी है। सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं के साथ कोहरे की परत छाने लगी है। गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखा गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

एनसीआर के शहरों में भी हालात खराब

दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

नोएडा: AQI 373

ग्रेटर नोएडा: AQI 344

गाजियाबाद: AQI 407

गुरुग्राम: AQI 210

नोएडा और गाजियाबाद का स्तर “गंभीर” श्रेणी में है, जबकि गुरुग्राम की हवा “खराब” श्रेणी में दर्ज की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी