न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल, जहांगीरपुरी में AQI 389, राजधानी फिर बनी गैस चेंबर

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। जहांगीरपुरी में AQI 389 तक पहुंच गया है और कई इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में है। पराली जलाना, वाहनों का धुआं और धीमी हवाएं राजधानी को एक बार फिर गैस चेंबर में बदल रही हैं। सरकार ने GRAP-IV के तहत आपात कदम लागू किए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 8:13:09

दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना हुआ मुश्किल, जहांगीरपुरी में AQI 389, राजधानी फिर बनी गैस चेंबर

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी इन दिनों जहरीली धुंध की मोटी परत में लिपटी हुई है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे दिल्ली एक बार फिर “रेड जोन” में पहुंच गई है। रविवार को जहां देशभर में बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित शहर रहा, वहीं दिल्ली दूसरे स्थान पर दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 345 दर्ज किया गया, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है। राजधानी के कई इलाकों में हालात और भी चिंताजनक हैं। आनंद विहार में AQI 379, अलीपुर में 360, एम्स परिसर के पास 378, अशोक विहार में 367 और चांदनी चौक में 360 रहा।

इसके अलावा, द्वारका में AQI 356, दिल्ली एयरपोर्ट पर 305, आईटीओ में 376, नरेला में 368, विवेक विहार में 363 और जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 389 दर्ज किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम क्षेत्र में यह 310 रहा। ये आंकड़े बताते हैं कि राजधानी के लगभग हर हिस्से में हवा “खतरनाक” स्तर तक प्रदूषित हो चुकी है।

दिल्ली से सटे इलाकों में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं। नोएडा सेक्टर-62 में AQI 342, गाजियाबाद के वसुंधरा क्षेत्र में 256, इंदिरापुरम में 285 और गुरुग्राम सेक्टर-51 में 327 दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटों में प्रदूषण स्तर में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। रविवार को दिल्ली का औसत AQI 370 और शनिवार को 361 दर्ज किया गया था।

मुख्य इलाकों में AQI स्थिति:

आनंद विहार: 379

अलीपुर: 360

एम्स परिसर: 378

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम: 310

अशोक विहार: 367

चांदनी चौक: 360

द्वारका: 356

दिल्ली एयरपोर्ट: 305

आईटीओ: 376

जहांगीरपुरी: 389

नरेला: 368

विवेक विहार: 363

नोएडा सेक्टर-62: 342

गाजियाबाद (वसुंधरा): 256

गाजियाबाद (इंदिरापुरम): 285

गुरुग्राम सेक्टर-51: 327

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के कारण क्या हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार, राजधानी में बढ़ते प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण पराली जलाना है। वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान और निर्णय सहायता प्रणाली (DSS) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के कुल प्रदूषण में लगभग 30% योगदान पराली जलाने से और 15% वाहनों से निकलने वाले धुएं से होता है। इसके अलावा निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल, औद्योगिक उत्सर्जन और सर्द मौसम में धीमी हवा भी प्रदूषण को और बढ़ा देती है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले दिनों में AQI “गंभीर” श्रेणी में बना रहेगा। सरकार ने फिलहाल स्कूलों में छुट्टी, निर्माण कार्यों पर रोक और ग्रैप-4 (GRAP-IV) के तहत कई आपात कदम लागू किए हैं। फिर भी, लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और मास्क का उपयोग करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी