न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची

CJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली-एनसीआर में आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। DMRC ने सुरक्षा कारणों से एंट्री-एग्जिट पर रोक लगाई है, जबकि कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी। जानें बंद स्टेशनों की पूरी सूची।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 23 Jul 2026 9:01:00

दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची

दिल्ली-एनसीआर में सफर करने वाले लोगों को गुरुवार को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद रहेगी। इनमें जनपथ, राजीव चौक और सुप्रीम कोर्ट जैसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को भी इन्हीं स्टेशनों पर प्रवेश और निकास पर रोक लगाई गई थी।

डीएमआरसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गुरुवार सुबह 7:30 बजे से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास की सुविधा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

हालांकि यात्रियों को कुछ राहत भी दी गई है। डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन के बाहर आने या भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

इस सप्ताह लगातार कई बार बंद किए गए स्टेशन

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए डीएमआरसी ने इस सप्ताह कई बार मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगाए हैं। 20 जुलाई को CJP के 'संसद मार्च' के दौरान राजीव चौक सहित पांच मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया था। इसके बाद बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करते हुए 16 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए। अब गुरुवार को भी यही व्यवस्था जारी रखी गई है। निगम का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

विपक्ष ने सरकार और पुलिस पर साधा निशाना

CJP के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के बीच मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की है। विपक्ष का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए जरूरत से ज्यादा सख्ती बरती जा रही है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब प्रदर्शनकारी निहत्थे थे तो उनके खिलाफ बल प्रयोग क्यों किया गया। उन्होंने मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले पर भी आपत्ति जताई और कहा कि इससे छात्रों और आंदोलन में शामिल लोगों को रोकने की कोशिश की जा रही है।

केजरीवाल ने कहा, "अगर सभी मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए जाएंगे, तब भी ये युवा पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को सुनना चाहिए।"

जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवा बंद होने का आरोप

इस बीच CJP ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। संगठन ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए एक बार फिर सख्त पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

CJP के नेता अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार प्रदर्शन को रोकने के लिए एक और कठोर कदम उठाने की तैयारी में है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इंटरनेट सेवाओं को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत