Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिला समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 152 ग्राम गांजा बरामद

दिल्ली पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सुल्तानपुरी और राज पार्क में महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 152.37 ग्राम गांजा, इंजेक्शन और सीरिंज बरामद। पुलिस की सतर्कता जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 9:23:06

दिल्ली में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिला समेत दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 152 ग्राम गांजा बरामद

दिल्ली पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सुल्तानपुरी और राज पार्क इलाकों में छापेमारी कर महिला समेत दो ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 152.37 ग्राम गांजा, 12 इंजेक्शन, 12 सीरिंज, 12 एविल इंजेक्शन और 24 सुई बरामद की गई हैं।

सुल्तानपुरी की बदमाश महिला पकड़ाई

जिले की पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के अनुसार, पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है। 17 नवंबर को राज पार्क थाना की टीम सुल्तानपुरी इलाके में गश्त कर रही थी, तभी लेबर कॉलोनी के पास एक महिला संदिग्ध गतिविधि करते हुए पकड़ी गई। महिला के कब्जे से पॉलीथिन बैग में 131.66 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जांच में यह पता चला कि महिला पर पहले से मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
संजीत नामक ड्रग तस्कर भी गिरफ्तार

एक अन्य मामले में, 18 नवंबर को सुल्तानपुरी थाना पुलिस मदर डेयरी डी टू पार्क के पास गश्त कर रही थी। वहां कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरे हुए थे। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को हटाया और देखा कि संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपित की पहचान संजीत के रूप में हुई, जो सुल्तानपुरी थाने का घोषित बदमाश है। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.71 ग्राम गांजा, 12 इंजेक्शन, 12 सीरिंज, 12 एविल इंजेक्शन और 24 सुई बरामद हुई।

पुलिस की सतर्कता और आगे की कार्रवाई

जिला पुलिस ने बताया कि इस तरह की नियमित गश्त और निगरानी से नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपियों को अदालत में पेश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इसी तरह की और छापेमारी की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच