न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब दिल्ली माया महल से चलेगी...AAP का CM रेखा गुप्ता पर तीखा राजनीतिक हमला

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता को मिला दो बंगलों का आवास, आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल। 30 करोड़ के 'माया महल' को लेकर सियासत गरमाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 7:08:52

अब दिल्ली माया महल से चलेगी...AAP का CM रेखा गुप्ता पर तीखा राजनीतिक हमला

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने हुए 100 दिनों से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अब जाकर आधिकारिक रूप से सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। जैसे ही यह आवंटन हुआ, आम आदमी पार्टी ने इस पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए इसे ‘माया महल’ करार दे दिया।

आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने कहा कि दिल्ली और केंद्र में जो वर्तमान में सत्तारूढ़ दल है, उसकी विचारधारा हमेशा 'सादा जीवन, उच्च विचार' की रही है। हम सबने यह भाषण बार-बार सुना है कि राजनीति मूल्य आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछली सरकारों पर भव्यता और विलासिता के आरोप लगाए थे, यह कहते हुए कि उन्हें इन सुविधाओं की आवश्यकता नहीं है। लेकिन जब खुद सत्ता में आए हैं, तो इनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया है। पिछले दो-तीन महीनों में जो हुआ है, उसे जनता को समझने की जरूरत है।

दो बंगले, 45 सुरक्षा अधिकारी और हाई-एंड सुविधाएं

अनिल झा ने आरोप लगाया कि रेखा गुप्ता को दो बंगले – 1/8 और 2/8, राज निवास मार्ग पर – आवंटित किए गए हैं। इनमें से एक में 15 कमरे हैं और दूसरे में 30 कमरे। इन बंगलों के नवीनीकरण (रिनोवेशन) का आदेश पहले ही जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही, 62 KVA के 14 जनरेटर लगाए जाएंगे ताकि बिजली जाने की स्थिति में बैकअप मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के दीनदयाल शोध संस्थान के प्रमुख प्रचारकों के सहयोग से यह तय किया गया कि मुख्यमंत्री को 30 करोड़ रुपये का बंगला दिया जाए। झा ने कटाक्ष करते हुए कहा, “अब दिल्ली माया महल से चलेगी।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर भी निशाना

अनिल झा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी घेरा और कहा कि वे 60 कमरों वाले रंग महल में रहते हैं, लेकिन इस पर कभी कोई चर्चा नहीं होती।

झुग्गियों और पटरियों को लेकर आरोप

आगे बोलते हुए झा ने कहा कि जिस 'सूचिता की राजनीति' की बात भाजपा करती थी, वह अब 13 महंगी गाड़ियों के काफिले और 45 सुरक्षा अधिकारियों तक सीमित रह गई है। अब 30 कमरों का ‘माया महल’ मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित किया गया है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब पार्टी 'अंत्योदय' की बात करती है, तो क्या यही अंत्योदय है? उन्होंने कहा कि गरीबों की झुग्गियों को उजाड़ा जा रहा है, पटरी-ठेला वालों को हटाया जा रहा है, जो दिन भर में ₹300-400 ही कमा पाते हैं। उन्होंने लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और जंगपुरा के उदाहरण दिए, जहां लोगों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है।

आखिर में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री सरकार के पैसों का दुरुपयोग कर रही हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब