न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदूषण से बेहाल दिल्ली, 12 इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। 12 इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज, कई स्थानों की हवा बेहद खराब श्रेणी में। धुंध, जहरीली हवा और बढ़ती ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं। जानिए दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों का AQI और वर्तमान मौसम अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 23 Nov 2025 09:39:23

प्रदूषण से बेहाल दिल्ली, 12 इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। राजधानी एक बार फिर धुंध और स्मॉग की मोटी परत में कैद नजर आ रही है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन, सिरदर्द और गले में सूजन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सुबह और शाम के समय सड़कों पर फैलती धुंध स्पष्ट रूप से दिख रही है, मानो शहर पर जहरीली परत बिछ गई हो।

राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली के वायु गुणवत्ता स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार राजधानी के कई क्षेत्रों में AQI बेहद खराब श्रेणी, यानी 400 के ऊपर पहुंच चुका है।

आनंद विहार: 427

अशोक विहार: 421

बुराड़ी क्रॉसिंग: 431

जहांगीरपुरी: 438

नरेला: 415

नेहरू नगर: 405

नॉर्थ कैंपस: 401

पटपड़गंज: 400

पंजाबी बाग: 412

रोहिणी: 438

सोनिया विहार: 403

विवेक विहार: 446

वजीरपुर: 449

वहीं aqi.in के मुताबिक, दिल्ली का समग्र AQI 470 दर्ज हुआ है, जो स्थिति की गंभीरता को और साफ करता है।

कई अन्य क्षेत्र भी रेड जोन में, AQI 300 से ऊपर

400 के पार वाले इलाकों के अलावा, दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

आया नगर: 340

चांदनी चौक: 392

मथुरा रोड: 362

कर्णी सिंह शूटिंग रेंज: 361

डीटीयू: 398

द्वारका सेक्टर-8: 387

आईजीआई एयरपोर्ट: 338

दिलशाद गार्डन: 320

आईटीओ: 384

वाहरलाल नेहरू स्टेडियम: 364

लोधी रोड: 339

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम: 320

मंदिर मार्ग: 300

नजफगढ़: 335

द्वारका: 313

ओखला फेज 2: 378

पूसा: 355

आरके पुरम: 394

शादीपुर: 331

सीरीफोर्ट: 382

अलीपुर: 397

एनसीआर क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। गाजियाबाद का AQI 426, नोएडा का 396 और गुरुग्राम का 286 रिकॉर्ड किया गया है।

ठंड बढ़ने के साथ दिक्कतें भी बढ़ीं

प्रदूषण के साथ-साथ अब ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। दिल्ली में सुबह-शाम ठिठुरन तेज हो रही है और लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में ठंड और कड़ाके की हो सकती है तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई गई है।

धुंध, जहरीली हवा और बढ़ती ठंड—तीनों मिलकर दिल्लीवासियों की परेशानी को लगातार बढ़ा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ मास्क पहनने, सुबह की सैर से बचने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

होर्मुज को खुला और निर्बाध रखना सामूहिक जिम्मेदारी: UAE में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी का संदेश
होर्मुज को खुला और निर्बाध रखना सामूहिक जिम्मेदारी: UAE में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी का संदेश
भारतीय रेलवे का बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट! अब बॉडी कैमरा पहनकर टिकट जांच करेंगे TTE, रिकॉर्ड होगी पूरी कार्रवाई
भारतीय रेलवे का बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट! अब बॉडी कैमरा पहनकर टिकट जांच करेंगे TTE, रिकॉर्ड होगी पूरी कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज, TMC के भीतर असंतोष गहराया; महिला सांसदों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज, TMC के भीतर असंतोष गहराया; महिला सांसदों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें
12वीं में सप्लीमेंट्री आने से छात्र ने की आत्महत्या, अगले ही दिन सदमे में दादी की भी मौत
12वीं में सप्लीमेंट्री आने से छात्र ने की आत्महत्या, अगले ही दिन सदमे में दादी की भी मौत
पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों पर सख्त रुख, सिलीगुड़ी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी; यूपी से मंगाए जाएंगे 24 मशीनें
पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों पर सख्त रुख, सिलीगुड़ी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी; यूपी से मंगाए जाएंगे 24 मशीनें
NEET-UG री-एग्जाम पर बड़ा अपडेट: पेपर लीक के बाद सरकार ने किए 6 अहम फैसले, अभ्यर्थियों के लिए कई राहत भरे ऐलान
NEET-UG री-एग्जाम पर बड़ा अपडेट: पेपर लीक के बाद सरकार ने किए 6 अहम फैसले, अभ्यर्थियों के लिए कई राहत भरे ऐलान
बंगाल में करारी हार के बाद भी नहीं नरम पड़े अभिषेक बनर्जी, फिर दिए तीखे बयान
बंगाल में करारी हार के बाद भी नहीं नरम पड़े अभिषेक बनर्जी, फिर दिए तीखे बयान
गर्मियों की रातों में नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 कूलिंग ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम और गहरी नींद
गर्मियों की रातों में नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 कूलिंग ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम और गहरी नींद
चश्मे को साफ रखने का सही तरीका, इन आसान स्टेप्स से बचाएं लेंस को स्क्रैच और बढ़ाएं उसकी उम्र
चश्मे को साफ रखने का सही तरीका, इन आसान स्टेप्स से बचाएं लेंस को स्क्रैच और बढ़ाएं उसकी उम्र
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, 10 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल मैंगो फेस पैक; पाए निखार
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, 10 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल मैंगो फेस पैक; पाए निखार
अब करियर का अंत करीब, विराट कोहली का छलका दर्द
अब करियर का अंत करीब, विराट कोहली का छलका दर्द
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा
जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा
सिर्फ 60 दिनों तक चीनी से दूरी बनाने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सिर्फ 60 दिनों तक चीनी से दूरी बनाने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
घर बैठे ऐसे करें सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई, बिना ड्राई क्लीनिंग के भी बरकरार रहेगी चमक
घर बैठे ऐसे करें सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई, बिना ड्राई क्लीनिंग के भी बरकरार रहेगी चमक