न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'धक्का दोगे तो चोट तो लगेगी ही, 99% पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं', पुलिस के दावे पर CJP का बड़ा बयान

CJP ने 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान घायल पुलिसकर्मियों पर दिल्ली पुलिस के दावे को चुनौती देते हुए कहा कि 99% पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। पार्टी ने छात्रों पर बल प्रयोग, अपनी मांगों और सोनम वांगचुक के अनशन पर भी बड़ा बयान दिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 23 Jul 2026 9:01:03

'धक्का दोगे तो चोट तो लगेगी ही, 99% पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं', पुलिस के दावे पर CJP का बड़ा बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के घायल होने के दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ताओं का कहना है कि प्रदर्शन में सबसे अधिक चोटें छात्रों और प्रदर्शनकारियों को लगीं, जबकि अधिकांश पुलिसकर्मियों को केवल मामूली चोटें आई थीं। CJP ने दावा किया कि लगभग 99 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को गंभीर नहीं बल्कि सामान्य प्रकार की चोटें लगीं। साथ ही आरोप लगाया गया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों, महिलाओं और बच्चों के साथ बलपूर्वक व्यवहार किया, जिसके कारण हालात बिगड़े।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने NDTV के साथ एक इंटरव्यू में आंदोलन की मौजूदा स्थिति, पुलिस कार्रवाई, संगठन की मांगों और सोनम वांगचुक के अनशन जैसे मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। गौरतलब है कि 20 जुलाई को CJP ने संसद तक मार्च निकालने का आह्वान किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़े, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की। हालात तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबरें सामने आईं। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ की ओर से पथराव और हिंसा की गई, जिसमें 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए।

पुलिस के घायल होने के दावे पर क्या बोली CJP?

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 20 जुलाई की झड़प में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उन्होंने अस्पतालों में डॉक्टरों से बातचीत की थी। उनके अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि लगभग 98 से 99 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को केवल सॉफ्ट टिश्यू इंजरी यानी सामान्य ऊतकों से जुड़ी मामूली चोटें आई थीं।

सौरव दास ने कहा कि जब किसी को धक्का दिया जाता है तो इस तरह की चोटें लगना असामान्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पुलिसकर्मी मामूली चोटों के बावजूद बड़े-बड़े बैंडेज लगाकर पेश किए जा रहे हैं। हालांकि, यह CJP की ओर से किया गया दावा है।

छात्रों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

CJP प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर मौजूद कई वीडियो में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित तौर पर की गई सख्ती देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ वीडियो में छात्रों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें दिखाई देती हैं, जबकि महिलाओं और बच्चों के साथ भी कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया।

सौरव दास का कहना था कि जंतर-मंतर पर मौजूद कई घायल प्रदर्शनकारियों की स्थिति गंभीर थी और पुलिस को इन आरोपों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलनकारियों के साथ हुई कथित ज्यादती की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

CJP ने दोहराईं अपनी प्रमुख मांगें

इंटरव्यू के दौरान पार्टी के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि आंदोलन शुरू होने के बाद से संगठन अपनी दो प्रमुख मांगों पर कायम है। पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है, जबकि दूसरी मांग NEET पेपर लीक मामले के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की है।

उन्होंने बताया कि अब आंदोलन से जुड़ी एक और मांग भी सामने आई है। CJP चाहता है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल किसी भी छात्र के खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न की जाए और उन पर दर्ज मामलों को वापस लिया जाए।

सोनम वांगचुक के अनशन पर भी रखी राय

सोनम वांगचुक द्वारा सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद अनशन समाप्त करने की इच्छा जताने संबंधी सवाल पर सौरव दास ने कहा कि CJP उनके संघर्ष और योगदान का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि संगठन वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और चाहता है कि उनकी सेहत सुरक्षित रहे।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सोनम वांगचुक अपना अनशन समाप्त करते हैं, तो इसका अर्थ यह नहीं होगा कि CJP का आंदोलन खत्म हो जाएगा। उनके अनुसार, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे सहित संगठन की अन्य प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत