न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोबाइल की एक गलती से खुला कातिलाना राज, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फँसी 21 साल की अमृता

दिल्ली में 21 वर्षीय अमृता ने अपने लिव-इन पार्टनर रामकेश मीणा की हत्या कर उसे हादसा दिखाने की साजिश रची, लेकिन मोबाइल की एक गलती ने पूरा राज खोल दिया। पुलिस ने अमृता, उसके एक्स बॉयफ्रेंड और साथी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 4:29:21

मोबाइल की एक गलती से खुला कातिलाना राज, लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फँसी 21 साल की अमृता

दिल्ली में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सबको चौंका दिया है। फॉरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता (21) ने अपने लिव-इन पार्टनर रामकेश मीणा की हत्या कर दी और इसे हादसा दिखाने के लिए पूरे प्लान के साथ सबूत मिटाने की कोशिश की। लेकिन उसके मोबाइल की एक गलती ने पुलिस के सामने पूरा रहस्य खोल दिया। इस साजिश में अमृता अकेली नहीं थी—उसके एक्स बॉयफ्रेंड और उसके साथी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। तीनों को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के निवासी हैं।

प्लान बना ‘हादसा दिखाने’ का

पुलिस की जांच में सामने आया कि अमृता ने पहले अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर मीणा की हत्या की साजिश रची। उन्होंने योजना बनाई कि हत्या को दुर्घटना की तरह दिखाया जाए ताकि किसी को शक न हो। मीणा गांधी विहार स्थित एक इमारत की चौथी मंजिल पर रहता था। 6 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि फ्लैट में एसी फटने से आग लग गई है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया तो अंदर से एक जला हुआ शव मिला। शुरुआती जांच में मामला आगजनी और हादसे का प्रतीत हुआ, लेकिन जल्द ही पुलिस को कई बातें संदिग्ध लगीं।

एक मोबाइल ने खोल दी परतें

सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को नए संकेत दिए। पांच और छह अक्टूबर की रात दो लोग, जिनके चेहरे ढके हुए थे, इमारत में घुसते दिखाई दिए। सुबह लगभग 2:57 बजे, उनमें से एक महिला बाहर निकलती नजर आई। कुछ ही मिनट बाद वहां आग लग गई।

शक की सुई सीधे अमृता पर गई। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग की, जिससे यह साफ हो गया कि वह उस रात घटनास्थल के आसपास थी। इसके बाद मुरादाबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी हुई और 18 अक्टूबर को अमृता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने सब कुछ कबूल कर लिया और अपने साथियों के नाम भी बताए। दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या था हत्या का कारण

पूछताछ में अमृता ने पुलिस को बताया कि रामकेश मीणा ने उसके अश्लील वीडियो बनाए थे और उन्हें डिलीट करने से इनकार कर रहा था। उसने यह बात अपने एक्स बॉयफ्रेंड को बताई, जिसके बाद गुस्से में उसने मीणा को खत्म करने की ठान ली।

तीनों ने मिलकर पहले मीणा का गला घोंटा, फिर उसके शरीर पर तेल, घी और शराब डालकर आग लगा दी। अमृता के एक्स बॉयफ्रेंड ने, जो कि एलपीजी गैस वितरक के रूप में काम करता था, एक सिलेंडर का वाल्व खोलकर विस्फोट कराया ताकि यह हादसा लगे। हत्या के बाद तीनों आरोपी मीणा का लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य सामान लेकर भाग गए।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से हार्ड डिस्क, दो मोबाइल, एक ट्रॉली बैग और मृतक की कमीज बरामद की है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की हर बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि हत्या की योजना कब और कैसे बनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी