न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू परिवार में अलग-थलग पड़े तेजस्वी यादव, रोहिणी ने कहा- माता-पिता और बहनें हैं मेरे साथ

बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में विवाद बढ़ा, तेजस्वी यादव अलग-थलग, रोहिणी आचार्या ने कहा माता-पिता और बहनें मेरे साथ, राजनीति छोड़ने का ऐलान, परिवार में राजनीतिक और निजी तनाव बढ़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 9:11:18

लालू परिवार में अलग-थलग पड़े तेजस्वी यादव, रोहिणी ने कहा- माता-पिता और बहनें हैं मेरे साथ

बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में विवाद बढ़ता जा रहा है और अब परिवार में राजनीतिक और निजी तनाव का असर साफ नजर आने लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद परिवार में टूट देखने को मिली है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस समय परिवार में अलग-थलग खड़े नजर आ रहे हैं। इसी बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने परिवार छोड़ने के बाद स्पष्ट किया कि उनके माता-पिता, यानी लालू और राबड़ी और सभी बहनें उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल अपने भाई तेजस्वी यादव से नाता तोड़ा है।

रोहिणी ने जताई भावनाएं और दी सफाई

रोहिणी आचार्या ने रविवार शाम दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा, "यह सब किसके शह पर हुआ, यह आप तेजस्वी, संजय यादव, रेचल यादव और रमीज से पूछिए। मेरे पिताजी मेरे साथ हैं, कल मेरे माता-पिता भी रो रहे थे और बहनें भी मेरे लिए रो रही थीं। भगवान का सौभाग्य है कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।"

भाई तेजस्वी यादव और उनके करीबी सहयोगियों पर नाराजगी जताते हुए रोहिणी ने कहा, "जिस घर में भाई हो, उसका परिवार में योगदान भी होना चाहिए। सिर्फ बेटियां ही बलिदान क्यों करें? जब बेटियों से सवाल पूछे जाते हैं, तो कहा जाता है कि ससुराल जाओ, तुम्हारी शादी हो गई है।"

राजनीति छोड़ने का ऐलान और आरोप

शनिवार को रोहिणी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से दूरी बना रही हैं। उन्होंने तेजस्वी के करीबी राजद सांसद संजय यादव और रमीज का नाम लेकर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें ऐसा करने के लिए दबाव डाला। इसके अलावा रोहिणी ने यह भी कहा कि राबड़ी आवास में उनके साथ बदसलूकी हुई और उनके पिता लालू पर किडनी दान को लेकर सवाल उठाए गए।

रोहिणी का दिल्ली आगमन और परिवार की स्थिति

रोहिणी आचार्या शनिवार शाम को पटना एयरपोर्ट पर रोते हुए पहुंचीं और दिल्ली के लिए रवाना हुईं। रविवार को लालू की अन्य तीन बेटियां—रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा यादव—अपने बच्चों के साथ पटना से दिल्ली चली गईं।

तेज प्रताप यादव की स्थिति

इसके पहले लालू परिवार के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने इस चुनाव में जनशक्ति जनता दल नामक नई पार्टी बनाई थी, लेकिन कोई भी सीट नहीं जीत पाए। तेज प्रताप की पार्टी अब एनडीए को नैतिक समर्थन दे चुकी है और रोहिणी को भी जेजेडी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया