न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समस्तीपुर: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन से लौटते वक्त पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कई लोग दबे; दो मासूमों की दर्दनाक मौत

समस्तीपुर में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन से लौटते समय बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली गड्ढे में पलटी। दो मासूम बच्चों की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच जारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 26 Jan 2026 12:07:24

समस्तीपुर: सरस्वती प्रतिमा विसर्जन से लौटते वक्त पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, कई लोग दबे; दो मासूमों की दर्दनाक मौत

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा पलटी। इस भयावह दुर्घटना में दो नन्हे बच्चों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत कई लोग ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर शांति नदी पुल के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, चकमहेसी थाना अंतर्गत भूसकौल गांव के लगभग 25 से 30 लोग एक ही ट्रैक्टर पर सवार होकर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए सोरमार ढाल से नामापुर शांति नदी के तट पर पहुंचे थे। विसर्जन कार्यक्रम के बाद सभी लोग उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे।

कार को रास्ता देने के दौरान बिगड़ा संतुलन

वापसी के समय जैसे ही ट्रैक्टर शांति नदी पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन को साइड देने की कोशिश में उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर सड़क से फिसलकर नीचे गहरे गड्ढे में पलट गया। पलटते ही ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए, जिनमें ट्रैक्टर चालक सहित तीन अन्य लोग शामिल थे।

हादसे की आवाज और चीख-पुकार सुनकर नामापुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए जेसीबी मशीन मंगवाई और पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

4 और 7 साल के बच्चों ने तोड़ा दम

सभी घायलों को आनन-फानन में कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूसकौल गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर के 7 वर्षीय बेटे अभिराज और 4 वर्षीय बेटी अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक विजय त्रिवेदी और बिट्टू राम के बेटे सुमन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद भूसकौल गांव में शोक का माहौल है और मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया