न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान

देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति मौजूद है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में कहा कि घरेलू सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और लंबी अवधि तक किसी कमी का खतरा नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Mar 2026 6:09:05

देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान

देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर पैनिक फैलाने की कोई आवश्यकता नहीं है। लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्पष्ट किया कि भारत लगातार 40 देशों से क्रूड ऑयल आयात कर रहा है और घरेलू आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है।

वेस्ट एशिया संकट पर संसद में बयान

हरदीप सिंह पुरी ने वेस्ट एशिया में जारी तनाव के बारे में कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में अब तक ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई। उन्होंने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट को कमर्शियल शिपिंग के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। भारत इस संघर्ष में शामिल नहीं है, लेकिन इसके वैश्विक प्रभावों से निपटने के लिए तैयार है। उनका कहना था कि भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और किसी प्रकार की कमी की आशंका नहीं है।

एलपीजी उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी

उन्होंने आगे कहा कि रिफाइनरी के निर्देशों के तहत पिछले पांच दिनों में घरेलू एलपीजी उत्पादन में 28% की वृद्धि की गई है। इसके अलावा, आगे की खरीद भी लगातार जारी है। पुरी ने यह भी बताया कि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि देश के 33 करोड़ परिवारों, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों की रसोई में किसी भी तरह की कमी न हो। घरेलू सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं आया है।

घरेलू और औद्योगिक बिजली उत्पादन भी सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़े LNG कार्गो नियमित रूप से वैकल्पिक रास्तों से भारत पहुँच रहे हैं। देश में गैस प्रोडक्शन और सप्लाई की व्यवस्था इतनी मजबूत है कि लंबे समय तक जारी वैश्विक संघर्ष के दौरान भी घरेलू और औद्योगिक बिजली उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रोक्योरमेंट को डायवर्सिफाई किया गया है और अब कार्गो अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से भी मंगाए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
लियोनल मेसी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, चिट्ठी लिखकर संन्यास का किया ऐलान
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद