न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट, बेटी रोहिणी आचार्य ने किया बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने लालू परिवार को झटका दिया। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने चुनाव हार और पारिवारिक तनाव के बाद राजनीति और परिवार दोनों से दूरी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में गंभीर आरोप भी लगाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Nov 2025 3:48:42

RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट, बेटी रोहिणी आचार्य ने किया बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने लालू परिवार के लिए राजनीतिक और पारिवारिक दोनों ही मोर्चों पर बड़ा झटका दिया है। पहले चुनाव परिणामों ने उनकी सियासी पकड़ को कमजोर किया और अब परिवार में भी तनाव और दूरियाँ नजर आने लगी हैं। नतीजों के केवल 24 घंटे बाद ही लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बड़ा ऐलान किया, जिसमें उन्होंने राजनीति और परिवार दोनों से दूरी बनाने की बात कही। रोहिणी ने यह घोषणा अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट के जरिए की।

बता दें कि बिहार चुनाव से पहले ही लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से अलग कर दिया था, और अब लालू परिवार की अंदरूनी खटास और स्पष्ट होती जा रही है।

पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

रोहिणी ने अपनी पोस्ट में संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि उनके द्वारा यह निर्णय लेने के लिए उन्हें दबाव डाला गया। रोहिणी ने कहा, “मैं सारे निर्णय और आरोप स्वयं पर लेती हूं।”

हालांकि शुरुआत में रोहिणी केवल राजनीति छोड़ने की बात कर रही थीं, लेकिन बाद में पोस्ट को एडिट कर उन्होंने संजय यादव और रमीज के खिलाफ आरोप भी जोड़ दिए। गौरतलब है कि रोहिणी और संजय यादव के बीच पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। यह मनमुटाव बिहार अधिकार यात्रा के दौरान भी देखा गया था, जब संजय यादव बस में अगली सीट पर बैठे दिखाई दिए। इसी पर एक यूजर ने आपत्ति जताई थी, जिसे रोहिणी ने अपने पोस्ट में साझा भी किया था।

पहले से मिल रहे थे संकेत

यह पहली बार नहीं है जब रोहिणी ने परिवार को लेकर असंतोष जताया है। सितंबर में भी उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, “मैंने एक बेटी और बहन के रूप में अपने कर्तव्य और धर्म का पालन किया है। मेरे लिए कोई पद या राजनीतिक महत्वाकांक्षा महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे लिए मेरा आत्म-सम्मान सर्वोपरि है।”

उस समय माना गया था कि रोहिणी परिवार से दूरी बनाए रख रही हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने खुले तौर पर तेजस्वी यादव का समर्थन किया था। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने स्पष्ट रूप से राजनीति और परिवार दोनों से दूरी बनाने का संकेत दिया।

लोकसभा चुनाव की हार ने बढ़ाई तल्खी

रोहिणी आचार्य ने 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पदार्पण किया। उन्होंने आरजेडी की मजबूत और परंपरागत सीट सारण से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजीव प्रताप रूडी ने उन्हें हराया, जिससे माना जा रहा है कि इस हार के बाद रोहिणी का परिवार में प्रभाव और भी कम हो गया।

इस हार और परिवार में बढ़ती खटास के बाद ही रोहिणी ने ऐसा निर्णय लिया कि वह राजनीति और पारिवारिक संबंधों दोनों से दूरी बनाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया