न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्पम प्रिया ने बिहार चुनाव में मिली हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा, मां और घर के वोट भी नहीं मिले

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पुष्पम प्रिया को मिली हार, दरभंगा सीट पर सिर्फ 1,403 वोट, EVM पर उठाए गंभीर आरोप; मां और घर के वोट भी उनके खाते में नहीं आए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Nov 2025 7:48:35

पुष्पम प्रिया ने बिहार चुनाव में मिली हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा, मां और घर के वोट भी नहीं मिले

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बीच कई दिग्गज नेताओं के सपने चूर-चूर हो गए हैं। तेजस्वी यादव की आरजेडी और प्रशांत किशोर की जनसुराज के साथ ही चर्चित नेता पुष्पम प्रिया भी इस बार जनता का समर्थन नहीं जुटा सकीं। द प्लूरल्स पार्टी किसी भी सीट पर खाता नहीं खोल सकी। खुद पुष्पम प्रिया अपनी दरभंगा सीट पर आठवें स्थान पर रही। हार के बाद उन्होंने सीधे ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अपनी मां और घर के अन्य सदस्यों के वोट भी नहीं मिले।

दरभंगा से चुनाव लड़ते हुए पुष्पम प्रिया को महज 1,403 वोट मिले। यहां से भाजपा के संजय सरावगी ने जीत दर्ज की। परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद पुष्पम प्रिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनके मोहल्ले और रिश्तेदारों के वोट उनके खाते में ट्रांसफर नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि उनके पास EVM में गड़बड़ी के ठोस सबूत मौजूद हैं।

पुष्पम प्रिया ने लिखा, "इस बार EVM में मेरी मां, घर और मुहल्ले के सभी वोट बीजेपी उम्मीदवार को ट्रांसफर हो गए। हर बूथ पर सैकड़ों वोट मैनिपुलेट किए गए। वोटर हैरान कि उनके वोट कहां गए? जहां मुझे सैकड़ों वोट मिलने चाहिए थे, वहां संख्या सिर्फ 0-2 से 5-7 तक दिखी। हर बूथ पर एक ही पैटर्न, सांख्यिकीय रूप से असंभव। शायद जिसे EVM मैनिपुलेट करने का काम दिया गया, उसे बताया ही नहीं गया कि मैं अपने गृहनगर से चुनाव लड़ रही हूं, जहां मेरे गिने हुए हजारों वोट थे। इस बार बड़ी चूक हुई है।"

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि दरभंगा में मुसलमान समुदाय ने भी उन्हें पारिवारिक और व्यक्तिगत पसंद के आधार पर हजारों वोट दिए, लेकिन उनके बूथों के सारे वोट बिना जांच के बीजेपी उम्मीदवार को ट्रांसफर करवा दिए गए। पुष्पम प्रिया ने कहा, "इस बार हारना तय था, लेकिन रिकॉर्ड जीत वहीं हुई—कभी न मिलने वाले वोटों के साथ! EVM में विरोधी वोटों की पूरी डकैती हुई है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया