न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे NDA के वरिष्ठ नेता, आज 19 चार्टर्ड विमान से पहुंचेंगे पटना

पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर वीवीआईपी गतिविधियाँ तेज। आज 19 चार्टर्ड प्लेन से NDA के दिग्गज नेता पहुँचेंगे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी, नेताओं का आगमन जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Nov 2025 9:06:24

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे NDA के वरिष्ठ नेता, आज 19 चार्टर्ड विमान से पहुंचेंगे पटना

पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर वीवीआईपी गतिविधियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार रात से ही चार्टर्ड विमानों का आगमन शुरू हो गया है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

बुधवार देर रात तक कुल चार चार्टर्ड प्लेन पटना में लैंड हुए। इनमें से कई बड़े नेताओं ने कदम रखा। गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित अन्य वीवीआईपी नेता एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री एकनाथ शिंदे भी अलग-अलग चार्टर्ड विमानों से पटना में उतरे।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, गुरुवार का दिन और भी व्यस्त रहने वाला है। सुबह से लेकर दोपहर 1 बजे तक कुल 19 चार्टर्ड विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले हैं। इनमें भाजपा शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी चार्टर्ड विमानों की विस्तृत सूची एटीसी को सौंप दी है, ताकि लैंडिंग और टेकऑफ़ पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित हो। बढ़ती वीवीआईपी आवाजाही को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

अराइवल और डिपार्चर दोनों सेक्शनों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वीवीआईपी लाउंज के बाहर डॉग स्क्वॉड की भी मौजूदगी है। सुरक्षा एजेंसियां हर आने वाले विमान और यात्रियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

इस तैयारियों के बीच, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना एयरपोर्ट पर हलचल और उत्साह दोनों अपने चरम पर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त

मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती

‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR

दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया