न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैसे NDA में सीट बंटवारे की बाजी चिराग पासवान ने अपने पक्ष में पलट दी, जेडीयू-बीजेपी को देनी पड़ी कुर्बानी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान हो चुका है। भाजपा और जेडीयू ने बराबर सीटों पर समझौता किया है, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। सीट बंटवारे में चिराग ने सबसे मजबूत स्थिति हासिल की, जिसके लिए बीजेपी-जेडीयू को अपनी सीटों की कुर्बानी देनी पड़ी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 8:52:07

कैसे NDA में सीट बंटवारे की बाजी चिराग पासवान ने अपने पक्ष में पलट दी, जेडीयू-बीजेपी को देनी पड़ी कुर्बानी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आखिरकार रविवार शाम सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया। कई दौर की बैठकों और गहन मंथन के बाद तय हुआ कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) बराबर-बराबर यानी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। इसके अलावा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटों पर समझौता करना पड़ा।

पिछले कई दिनों से पटना से लेकर दिल्ली तक, एनडीए के घटक दलों में सीटों को लेकर खींचतान जारी थी। लेकिन जो तस्वीर अब सामने आई है, वह बताती है कि खुद को पीएम मोदी का ‘हनुमान’ कहने वाले चिराग पासवान इस बार गठबंधन में सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

चिराग की सख्त शर्तें, बीजेपी की मजबूरी

सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान ने शुरुआत में भाजपा नेतृत्व से 40 सीटों की मांग की थी। कई दौर की बातचीत के बाद भी वे 30 सीटों से नीचे आने को तैयार नहीं थे। अंततः भाजपा को 29 सीटों का ऑफर देना पड़ा — वह भी अपनी और सहयोगियों की सीटों में कटौती कर।
यह समझौता आसान नहीं था। पिछली बार जब चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ा था, तो इसका सीधा नुकसान नीतीश कुमार की जेडीयू को उठाना पड़ा था। कई सीटों पर एलजेपी के प्रत्याशियों ने जेडीयू के वोट काटे और महागठबंधन को अप्रत्याशित बढ़त दिलाई। इस बार भाजपा नेतृत्व किसी भी कीमत पर चिराग को दूर नहीं करना चाहता था।

भाजपा ने पहले उन्हें 26 सीटों की पेशकश की थी, साथ ही राज्यसभा और एमएलसी सीटों का आश्वासन भी दिया, लेकिन चिराग 30 सीटों से नीचे झुकने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार 29 सीटों पर सहमति बनी — यह संख्या एनडीए में उनकी राजनीतिक ताकत का प्रतीक बन गई।

जेडीयू और भाजपा ने खुद की सीटों में की कटौती

जानकारी के अनुसार, भाजपा और जेडीयू ने पहले अपने लिए कुल 205 सीटों का प्रारूप तय किया था, लेकिन चिराग के दबाव के बाद दोनों दलों को तीन-तीन सीटें छोड़नी पड़ीं। अब दोनों बराबर 101-101 सीटों पर मैदान में उतरेंगे। वहीं जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पिछली बार की तुलना में एक सीट कम मिली है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को 15 सीटों की सूची सौंपी थी, लेकिन अंत में सिर्फ छह सीटें ही मिलीं। मांझी शुरू में असंतुष्ट नजर आए, लेकिन पीएम मोदी से बात होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा — “मैं अंतिम सांस तक पीएम मोदी के साथ हूं।”

पिछली बार चिराग की रणनीति ने कैसे बदल दी थी तस्वीर

2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था। उस समय उनकी पार्टी ने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर सीधे नीतीश कुमार की साख पर चोट की थी। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, चिराग की वजह से जेडीयू को करीब 40 सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था, जिससे महागठबंधन को फायदा हुआ।

चुनाव के बाद चिराग ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था, “मैं चाहता था कि नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री न बनें। मैंने इसके लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश की।” हालांकि, जनता के जनादेश को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा और जेडीयू को मिला स्पष्ट आदेश था, और फैसला उन्हीं का होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप