न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीएम उम्मीदवार पर चिराग पासवान बोले – गठबंधन में सभी की राय जरूरी, अकेले फैसला संभव नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है। एनडीए के सीएम फेस पर चिराग पासवान ने बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि सहमति नीतीश कुमार के नाम पर बनी है और चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 4:45:51

सीएम उम्मीदवार पर चिराग पासवान बोले – गठबंधन में सभी की राय जरूरी, अकेले फैसला संभव नहीं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि हर राजनीतिक दल चाहेगा कि उसका नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे रहे, लेकिन सिर्फ एक दल की इच्छा से यह मुमकिन नहीं है। किसी भी नाम पर अंतिम फैसला तभी होता है जब गठबंधन की सभी पार्टियों के बीच आपसी सहमति बन जाए। चिराग ने स्पष्ट किया कि इस बार यह सहमति नीतीश कुमार के नाम पर बन चुकी है और आगामी चुनाव उन्हीं की अगुवाई में लड़ा जाएगा।

चिराग पासवान ने यह बातें मंगलवार को न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कही। दरअसल, हाल के दिनों में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग उठाई थी। पटना की सड़कों पर चिराग पासवान को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने वाले पोस्टर भी लगाए गए थे, जिससे सियासी चर्चाएं गरमा गई थीं। इन सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने स्पष्ट कर दिया कि 2025 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार केवल नीतीश कुमार होंगे और इस पद पर किसी तरह की 'वैकेंसी' मौजूद नहीं है।

लोजपा-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब उनकी पार्टी ने एनडीए में दोबारा प्रवेश किया था, उसी समय उन्हें मालूम था कि मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने साफ किया कि इस समय उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा मुख्यमंत्री बनने की नहीं है। फिलहाल उनका पूरा ध्यान "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" के नारे को साकार करने और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर केंद्रित है।

भविष्य की संभावनाओं पर बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी और खुद के लिए कई लक्ष्य निर्धारित किए हैं। लेकिन अभी इस पर चर्चा का समय नहीं है। उन्होंने कहा – "भविष्य का सवाल भविष्य पर ही छोड़ देना चाहिए। फिलहाल हम 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, इसलिए इस समय आगे के चुनावों में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर बात करना उचित नहीं होगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप