न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भगवान के बाप की औकात नहीं…’ पप्पू यादव के विवादित बयान पर गरमाई राजनीति, जनसुराज अध्यक्ष ने कहा – यह अहंकार की पहचान

‘भगवान के बाप की औकात नहीं’ पप्पू यादव के विवादित बयान ने बिहार की राजनीति में तहलका मचा दिया। जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ और अहंकारपूर्ण करार दिया। विपक्षी दल और जनता इस बयान पर चर्चा कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 8:46:04

‘भगवान के बाप की औकात नहीं…’ पप्पू यादव के विवादित बयान पर गरमाई राजनीति, जनसुराज अध्यक्ष ने कहा – यह अहंकार की पहचान

बिहार की चुनावी राजनीति में जबरदस्त हलचल चल रही है, उसी बीच पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के एक बयान ने नया विवाद जन्म दे दिया है। पप्पू यादव ने हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्दलीय सांसद बनने की कठिनाइयों का हवाला देते हुए कहा, “निर्दलीय सांसद बन जाना भगवान के बाप की औकात नहीं।”

सांसद के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई और जनसुराज पार्टी ने इसका कड़ा विरोध किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पप्पू यादव की भाषा को लोकतंत्र के लिए अनुचित और अहंकारपूर्ण बताया।

मनोज भारती ने अपने बयान में कहा कि, “चाहे जीत किसी भी प्रकार की हो – निर्दलीय हो या किसी दल की – लोकतंत्र में असली ताकत जनता के हाथ में होती है। लेकिन ‘भगवान के बाप की औकात नहीं’ जैसी भाषा लोकतंत्र का अपमान है और केवल अहंकार की झलक दिखाती है। जो नेता जनता की कृपा को अपना चमत्कार समझ लेते हैं, वे भूल जाते हैं कि कुर्सी अस्थायी है, लेकिन शब्दों की मर्यादा हमेशा याद रखी जाती है।”

उन्होंने आगे कहा कि पप्पू यादव का यह व्यवहार अब आम हो गया है और अक्सर ऐसे विवादित बयान उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बनते जा रहे हैं। मनोज भारती का यह भी कहना था कि राजनीतिक नेतृत्व में शब्दों की मर्यादा और जनता के प्रति सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए, और इसे नजरअंदाज करना लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में पप्पू यादव के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और विपक्षी दल इस मुद्दे का चुनावी लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। जनता और राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि नेता अपनी भाषा में संयम रखें, क्योंकि शब्द कभी वापस नहीं आते और उनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत