न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : शपथग्रहण से पहले NDA में टकराव, स्पीकर, गृह और वित्त मंत्रालय पर बीजेपी-जेडीयू में खींचतान

बिहार में NDA की सरकार गठन की तैयारियों के बीच बीजेपी और जेडीयू में स्पीकर, गृह और वित्त मंत्रालय को लेकर खींचतान जारी। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में होगा, जिसमें पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Nov 2025 12:04:59

बिहार : शपथग्रहण से पहले NDA में टकराव, स्पीकर, गृह और वित्त मंत्रालय पर बीजेपी-जेडीयू में खींचतान

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली और पटना में लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें स्पीकर, मंत्री और महत्वपूर्ण विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच विवाद है।

दोनों पार्टियां स्पीकर पद को अपने हिस्से में लेने के पक्ष में हैं। इसी पर चर्चा करने के लिए जेडीयू नेता संजय झा और ललन सिंह दिल्ली पहुंचे हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय और वित्त विभाग के बंटवारे को लेकर भी दोनों दलों में टकराव है। हालांकि शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली में इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। चुनाव परिणामों के बाद से ही सत्ता संरचना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है और सूत्रों के अनुसार सरकार की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है। अनुमान है कि नई सरकार की शपथ ग्रहण 20 नवंबर को नीतीश कुमार की अगुवाई में होगी।

एनडीए के भीतर मंत्रालयों का बंटवारा तय

सूत्रों के अनुसार एनडीए गठबंधन में मंत्रालयों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। बताया जा रहा है कि छह विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला लागू किया जा सकता है, और इसी आधार पर सहयोगी दलों के कोटे का निर्धारण किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जबकि बाद में 14 और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इस तरह कुल 34 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बनने की संभावना है।

मंत्रियों के संभावित कोटे का विवरण:

बीजेपी: 15

जेडीयू: 14 (मुख्यमंत्री सहित)

एलजेपी (आर): 3

हम: 1

आरएलएम: 1

स्पीकर, गृह और वित्त विभाग को लेकर जेडीयू और बीजेपी में अभी भी खींचतान है। एलजेपी को डिप्टी सीएम पद मिलने की स्थिति में उसके दो मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में CM और 20 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जबकि बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

शपथ ग्रहण के बाद 24 से 28 नवंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है, जिसमें सरकार सदन में बहुमत साबित करेगी और नए मंत्रियों की योजनाओं पर चर्चा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया