न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा कल, राजद नेता बोले – 'सब तय हो चुका है, किसी तरह का विवाद नहीं'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राजद नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि सभी दलों में सहमति बन चुकी है और कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन में किसी भी तरह का विवाद नहीं है और सब कुछ तय हो गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Oct 2025 5:13:39

महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा कल, राजद नेता बोले – 'सब तय हो चुका है, किसी तरह का विवाद नहीं'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तस्वीर साफ होने जा रही है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान सोमवार, 13 अक्टूबर को किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने रविवार को दी।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि महागठबंधन में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है और सभी मुद्दों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने दावा किया, “सब कुछ तय हो गया है, सब ठीक है। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट बंटवारे की पूरी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।” राजद, कांग्रेस, वाम दलों और अन्य सहयोगी पार्टियों के बीच सीटों का वितरण अंतिम रूप में तय कर लिया गया है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता ने उन अटकलों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि घटक दलों के बीच सीटों को लेकर तनातनी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारी में जुटा है और किसी भी मुद्दे पर कोई “पेच” बाकी नहीं है।

लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के हालिया दिल्ली दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोर्ट से जुड़ा मामला है, इसलिए दोनों वहां गए हैं। भाई वीरेंद्र ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि “लैंड फॉर जॉब केस” के बहाने सरकार जानबूझकर लालू परिवार को परेशान करने की कोशिश कर रही है।

इस बीच, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब तक कई दौर की बातचीत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि राजद, कांग्रेस, वीआईपी और वामपंथी दलों के बीच सीटों की संख्या पर अब भी कुछ बिंदुओं पर सहमति बननी बाकी है। राजद, मुकेश सहनी की पार्टी को करीब 15 सीटें देने पर तैयार है, लेकिन सहनी डिप्टी सीएम पद की घोषणा पर अड़े हुए हैं। वहीं, पशुपति पारस की रालोजपा के महागठबंधन से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरने के संकेत मिल रहे हैं।

दूसरी ओर, सीट शेयरिंग के औपचारिक ऐलान से पहले ही कई दलों ने अपने संभावित उम्मीदवारों को संकेत दे दिए हैं। खबरों के मुताबिक, राजद ने अपने करीब 50 प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल देकर चुनावी तैयारी शुरू करने का निर्देश दे दिया है। वाम दलों में भी हलचल तेज है — सीपीएम ने अपने दो मौजूदा विधायकों को टिकट की अनुमति दे दी है, जबकि सीपीआई (माले) के कुछ नेताओं ने भी नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है।

कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में विपक्षी दल किस रणनीति के साथ 2025 के चुनावी मैदान में उतरेंगे और महागठबंधन की सियासी तस्वीर कैसी बनेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप