न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘यह सुनामी है, देखना होगा क्या खेला हुआ’, बिहार में एनडीए की जीत पर RJD का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। तिवारी ने कहा कि इस तरह के नतीजों की किसी ने कल्पना नहीं की थी। उन्होंने लोकतंत्र में जनता के आदेश को स्वीकार किया और पार्टी के भीतर चुनाव परिणामों की गहन समीक्षा की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Nov 2025 6:44:03

‘यह सुनामी है, देखना होगा क्या खेला हुआ’, बिहार में एनडीए की जीत पर RJD का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपना पहला आधिकारिक रिएक्शन दिया है। आरजेडी ने इस परिणाम को ‘सुनामी’ करार देते हुए कहा कि अंतिम परिणाम आने के बाद हर पहलू की गहन समीक्षा की जाएगी। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने स्पष्ट किया कि यह देखना जरूरी है कि आखिर इस नतीजे के पीछे क्या कारण और क्या खेला हुआ है।

इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल से बातचीत में तिवारी ने कहा, “किसी ने इस तरह के परिणाम की कल्पना नहीं की थी। हर बिंदु पर मंथन होगा और पूरी तरह से समझने की कोशिश की जाएगी कि इस सुनामी जैसी स्थिति के पीछे असली वजह क्या है। किसी भी विशेषज्ञ या राजनीतिक पंडित ने ऐसा अनुमान नहीं लगाया था कि चुनाव परिणाम इस तरह होंगे।”

आरजेडी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पार्टी अब इस स्थिति का विश्लेषण करेगी और यह पता लगाएगी कि क्या वास्तव में चुनाव प्रक्रिया में कोई अप्रत्याशित चाल या रणनीति अपनाई गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी इस जनादेश को स्वीकार करती है, तो तिवारी ने कहा, “लोकतंत्र में हमेशा जनता ही मालिक होती है। जनता का जो भी आदेश होता है, उसे हम सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं। लेकिन यदि लोकतंत्र की मूल भावना बिहार में ही प्रभावित हो रही है, तो इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना होगा।”

मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि राजनीति में जीत और हार के समय अलग-अलग दृष्टिकोण सामने आते हैं। जीत में अच्छाई और हार में कमी नजर आती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनावी नतीजों के बाद जो टिप्पणियाँ और विश्लेषण सामने आ रहे हैं, उन्हें संदेश और सीख के रूप में देखा जाना चाहिए, ताकि भविष्य में पार्टी और रणनीतियों में सुधार किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया