न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bihar Election Results 2025: न सिर्फ हार, 116 सीटों पर तीसरे पायदान पर रही प्रशांत किशोर की जन सुराज; परिणाम बेहद निराशाजनक

बिहार चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। प्रशांत किशोर की पार्टी किसी भी सीट पर दूसरे स्थान तक नहीं पहुंच सकी और 116 सीटों पर तीसरे नंबर पर रही। जानें क्यों उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई जन सुराज और किन क्षेत्रों में मिली सबसे ज्यादा निराशा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Nov 2025 3:51:00

Bihar Election Results 2025: न सिर्फ हार, 116 सीटों पर तीसरे पायदान पर रही प्रशांत किशोर की जन सुराज; परिणाम बेहद निराशाजनक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताज़ा नतीजों ने जन सुराज पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक तस्वीर पेश की है। पहली बार चुनावी अखाड़े में उतरने वाली प्रशांत किशोर की यह पार्टी मतदाताओं के बीच उम्मीद के अनुरूप प्रभाव नहीं बना सकी। भारत निर्वाचन आयोग के रुझानों ने साफ कर दिया है कि 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति कमजोर से बेहद कमजोर बनी हुई है।

पार्टी किसी भी सीट पर दूसरे स्थान तक नहीं पहुंच सकी। यानी एक भी सीट ऐसी नहीं रही जहां जन सुराज ने मुख्य मुकाबले में जगह बनाई हो। यही नहीं, लगभग 122 सीटों पर पार्टी की स्थिति तीसरे स्थान से भी नीचे रही। जबकि 116 सीटों पर जन सुराज तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है, जो पार्टी के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

किन सीटों पर तीसरे स्थान पर रही जन सुराज?

तीसरे नंबर पर रहने वाले क्षेत्रों की लंबी सूची सामने आई है। इनमें रामनगर, बगहा, लौरिया, नौतन, चनपटिया, रक्सौल, हरसिद्धि, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, ढाका, बथनाहा, राजनगर, झंझारपुर, बनमनखी, पूर्णिया, कोढ़ा, सहरसा, दरभंगा, हायाघाट, मुजफ्फरपुर, बरुराज, साहेबगंज, बैकुंठपुर, गोऱियाकोठी, बनियापुर, तरैया, सोनपुर, हाजीपुर, राघोपुर, पातेपुर, रोसड़ा, तेघड़ा, बिहपुर, पीरपैंती, भागलपुर, बांका, तारापुर, लखीसराय और दीघा शामिल हैं।

इसके अलावा कई शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों जैसे बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, आरा, अगिआंव, तरारी, शाहपुर, गया टाउन, जमुई, नरकटियागंज, केसरिया, सिरसंड, रुन्नीसैदपुर, बाबूबरही, फुलपरास, निर्मली, सोनबरसा, कुशेश्वरस्थान, गैघाट, मीना पुर, कांटी, सकरा, भोरे, हथुआ, जिरादेई, एकमा, कल्याणपुर, वारिसनगर, सरायरंजन, हसनपुर, अमरपुर, ढोरैया, बेलहर, शेखपुरा, अस्थावन, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत, मोकामा, फुलवारी, मसौढ़ी, जगदीशपुर, कूर्था, नवादा, झाझा, रणिगंज, बरहरिया, परसा, उजियारपुर, मटिहानी, फतुहा, मनेर, सन्देश, जहानाबाद, मखदुमपुर, सुगौली, गोविंदगंज, बेलसंड, बोचहां, दरौली, बखरी, परबत्ता, बख्तियारपुर, शेरघाटी, जोकिहाट, कुटुंबा, इमामगंज, बाराचट्टी, अत्री, सिकंदरा, बाजपट्टी और बेगूसराय भी शामिल हैं।

पहला चुनाव, लेकिन प्रदर्शन बेहद खराब

जन सुराज की शुरुआत बड़े वादों और ज़ोरदार अभियानों के साथ हुई थी, लेकिन मतदाताओं ने पार्टी को इस बार मौका देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने मुद्दों पर बात तो की, लेकिन संगठनात्मक मजबूती और क्षमताओं की कमी चुनावी जमीन पर साफ दिखाई दी।

प्रशांत किशोर, जो अपनी रणनीति और चुनाव प्रबंधन के लिए देशभर में जाने जाते हैं, इस बार अपनी ही बनाई पार्टी को मजबूती से खड़ा करने में सफल नहीं हो सके। जिस "परिवर्तन" की बात जन सुराज कर रही थी, वह मतपेटियों में कहीं नजर नहीं आया।

अगला कदम क्या?

लगातार मिल रहे निराशाजनक आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि पार्टी को अपनी रणनीति, संगठन और जमीनी पकड़ पर व्यापक पुनर्मूल्यांकन करने की ज़रूरत है। यह देखना दिलचस्प होगा कि परिणामों के बाद प्रशांत किशोर और उनकी टीम जन सुराज की दिशा और भविष्य को लेकर क्या निर्णय लेते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया