न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'डिप्टी सीएम क्या, ये PM और CM पर भी कर सकते हैं हमला', आचार्य प्रमोद कृष्णम का RJD पर तीखा प्रहार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने RJD पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की सोच और व्यवहार हिंसक है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग सिर्फ डिप्टी सीएम ही नहीं, बल्कि पीएम और सीएम पर भी हमला कर सकते हैं। बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर हुए हमले ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Nov 2025 8:47:29

'डिप्टी सीएम क्या, ये PM और CM पर भी कर सकते हैं हमला', आचार्य प्रमोद कृष्णम का RJD पर तीखा प्रहार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले के बाद राजनीतिक माहौल में तनाव बढ़ गया है। इस घटना को लेकर धार्मिक गुरु और राजनीतिक विश्लेषक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर करारा निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, “RJD के लोगों की सोच और व्यवहार दोनों ही हिंसक हैं। ये सिर्फ उपमुख्यमंत्री तक सीमित नहीं हैं — मौका मिले तो मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पर भी हमला कर सकते हैं। यह उनकी विकृत मानसिकता का प्रमाण है।”

“RJD की हिंसक सोच नई नहीं” — प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राजद का इतिहास हिंसा से भरा पड़ा है। उन्होंने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। RJD के कार्यकर्ता वर्षों से हिंसा की राजनीति करते आए हैं। उनके लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं की कोई अहमियत नहीं है। देश की सुरक्षा एजेंसियों को इनसे चौकन्ना रहने की जरूरत है क्योंकि यह कब क्या कर दें, कहना मुश्किल है।”

बिहार के लखीसराय जिले में हुई इस घटना ने पूरे राज्य की राजनीति को झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का काफिला तब निशाने पर आया जब कुछ लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और पथराव करने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत हालात को काबू में लिया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाया जाए।

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को भी घेरा

वहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “रेवंत रेड्डी बिना सोचे-समझे तोते की तरह बयान दे रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस के शासनकाल में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का सबसे अधिक हनन हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा से मुस्लिम समुदाय के हक छीनती आई है और अब भी वही कर रही है। इसके विपरीत, भाजपा ने मुस्लिम समाज के हित में कई ठोस कदम उठाए हैं। तीन तलाक कानून का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है और आज मुस्लिम समाज भी इस निर्णय से संतुष्ट है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया