न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 25 की मौत, सैकड़ों प्रभावित

पूर्वोत्तर भारत में बीते दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद चिंताजनक बना दिए हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और मणिपुर में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलनों ने अब तक कम से कम 25 लोगों की जान ले ली है, जबकि हजारों लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 11:48:50

पूर्वोत्तर में मूसलाधार बारिश का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 25 की मौत, सैकड़ों प्रभावित

पूर्वोत्तर भारत में बीते दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बेहद चिंताजनक बना दिए हैं। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और मणिपुर में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलनों ने अब तक कम से कम 25 लोगों की जान ले ली है, जबकि हजारों लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

असम में सबसे ज्यादा नुकसान, गुवाहाटी में मलबे में दबे लोग

असम की राजधानी गुवाहाटी में तेज बारिश के चलते हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। शहर के कई हिस्सों में जलभराव के साथ-साथ जमीन खिसकने की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य के अन्य हिस्सों, खासकर गोलाघाट और लखीमपुर जिलों में बाढ़ के कारण तीन और लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, असम के 17 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़े हुए हैं और लगभग 78,000 लोग प्रभावित हैं। इनमें से 1,200 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। सबसे अधिक प्रभावित जिला लखीमपुर है, जहां 41,600 से ज्यादा लोग संकट में हैं।

northeast india floods,flash floods northeast india,landslides in northeast,monsoon rain disaster,assam floods 2025,arunachal pradesh disaster,sikkim landslide news,rescue operations northeast,imd alerts northeast,flood relief india,natural disaster india,northeast monsoon impact,weather update northeast,heavy rainfall alert india,northeast flood situation

अरुणाचल में बह गई गाड़ी, नौ लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश में स्थिति और भी गंभीर है। यहां एक वाहन तेज बहाव में बह गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग घटनाओं में दो और लोगों के डूबने की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में कुल 9 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्काल राहत पहुंचाने और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सिक्किम में फंसे सैलानी, मंगन में हादसा

उत्तर सिक्किम में भारी बारिश के कारण मुख्य सड़क मार्ग बाधित हो गया है, जिससे करीब 1,500 पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। इस बीच, मंगन जिले में एक गाड़ी के तीस्ता नदी में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, और आठ लोग लापता हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है लेकिन मौसम की खराबी के कारण इसमें बाधाएं आ रही हैं।

मणिपुर में जलभराव, फ्लड अलर्ट जारी

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में लगातार बारिश से तीन दिन से जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ा है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। प्रशासन ने इम्फाल नदी के किनारे बसे निवासियों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। राज्य में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

northeast india floods,flash floods northeast india,landslides in northeast,monsoon rain disaster,assam floods 2025,arunachal pradesh disaster,sikkim landslide news,rescue operations northeast,imd alerts northeast,flood relief india,natural disaster india,northeast monsoon impact,weather update northeast,heavy rainfall alert india,northeast flood situation

तीव्र राहत व बचाव अभियान, मौसम विभाग का अलर्ट

असम और अरुणाचल प्रदेश में NDRF, SDRF, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। स्थानीय प्रशासन ने राहत शिविरों की संख्या बढ़ाने और ज़रूरतमंदों को खाद्य व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने असम के कई हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट, जबकि पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेताया है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

यातायात व शिक्षा सेवाएं प्रभावित

तेज बारिश के चलते गुवाहाटी एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द या विलंबित रहीं, वहीं असम के दो जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रखने पड़े। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है, और ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त राहत बल तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी