न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जहीर खान ने चुनी T20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम, जानें-किसे दी शिखर धवन पर वरीयता

भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 1:08:34

जहीर खान ने चुनी T20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम, जानें-किसे दी शिखर धवन पर वरीयता

भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अक्टूबर-नवंबर में यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है। खास बात ये है कि जहीर ने टीम में मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को जगह नहीं दी। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर भी स्थान नहीं बना पाए। श्रीलंका दौरे पर कप्तान रहे शिखर धवन भी जहीर को प्रभावित नहीं कर पाए।

जहीर ने लोकेश राहुल को धवन पर वरीयता दी है। जहीर ने क्रिकबज से बातचीत में कहा कि मैं राहुल और रोहित शर्मा से ओपनिंग कराऊंगा, फिर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव उतरेंगे। कोहली ये कह चुके हैं कि वे ओपन करना चाहते हैं, लेकिन मैं फिर भी कहूंगा कि वे तभी ओपनिंग करें जब हार्दिक पांड्या बॉलिंग नहीं कर रहे हों। ऐसे में आप एक अतिरिक्त गेंदबाज के लिए एक बल्लेबाज की कुर्बानी दे सकते हैं।

टीम : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, टी नटराजन/भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर/वरुण चक्रवर्ती।


लक्ष्मण के हिसाब से इंग्लैंड में कोहली-शास्त्री के सामने है ये समस्या

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से नॉटिंघम में 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसे लेकर हर कोई उत्साहित है। पूर्व क्रिकेटर भी तरह-तरह से इसका विश्लेषण कर रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के मुताबिक टीम के लिए एक बात परेशानी खड़ी कर सकती है। लक्ष्मण का मानना है कि कोहली और कोच रवि शास्त्री को बल्लेबाजी की एक सबसे बड़ी कमजोरी से पार पाना होगा।

लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया विदेशी जमीनों पर अच्छे प्रदर्शन के लिए सिर्फ एक-दो बल्लेबाजों पर निर्भर रही है और इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ उनकी घरेलू परिस्थितियों में इस तरह सीरीज तो क्या मैच जीतना भी आसान नहीं है। स्पोर्ट्स चैनल के कार्यक्रम गेम प्लान में लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि वहां कई नए और अलग-अलग खिलाड़ियों ने जीत दिलाने में योगदान दिया था। हालांकि, टीम बैटिंग में अभी भी कुछ ही बल्लेबाजों पर निर्भर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?