न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HBD : युवराज सिंह को विराट कोहली ने स्पेशल स्टाइल में किया विश, इन क्रिकेटर्स ने भी दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व स्टार हरफनमौला युवराज सिंह रविवार (12 दिसंबर) को 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर युवराज को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 8:11:21

HBD : युवराज सिंह को विराट कोहली ने स्पेशल स्टाइल में किया विश, इन क्रिकेटर्स ने भी दी शुभकामनाएं

भारतीय टीम के बाएं हाथ के पूर्व स्टार हरफनमौला युवराज सिंह रविवार (12 दिसंबर) को 40 साल के हो गए हैं। इस मौके पर युवराज को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सहित कई क्रिकेटर्स, खिलाड़ियों व फैंस ने विश किया है। कोहली ने उन्हें एक अलग ही अंदाज में बधाई दी। 33 वर्षीय कोहली ने एक वीडियो संदेश शेयर किया है। कोहली ने कहा कि हम दोनों ही पंजाबी हैं। हमें खाने और पहनने से लेकर लगभग हर चीज एक जैसी ही पसंद है। मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलकर टीम इंडिया में आया था।

उन्होंने मेरा बहुत ही अच्छे से स्वागत किया और मुझे कम्फर्टेबल महसूस कराया। उन्होंने मेरे साथ काफी मजाक मस्ती भी शुरू कर दी थी। हम खाने में भी लगभग एक जैसी ही चीजें पसंद करते थे। हम दोनों पंजाबी गाने पसंद करते हैं। अच्छे कपड़े, जूते और बाकी चीजें भी अच्छी ही पसंद करते हैं। हमारे बीच काफी चीजें कॉमन हैं। हम बाहर घूमने जाया करते थे और साथ में कुछ शॉपिंग भी किया करते थे। मेरा मतलब ग्रुप में जाते थे। मुझे याद है कि हम एक बार दांबुला में थे। मैच से पहले कुछ छुट्टियों का समय था।

वे सुबह 3 या 3.30 बजे उठते और हम साथ में कोलंबो साइकिल से जाया करते थे। मुझे अच्छी तरह याद है हम सब हंसते-हंसते गिर जाया करते थे, क्योंकि यह बहुत ही अजीब और चौंकाने वाली बात थी। युवराज ने वर्ष 2019 में खेल के हर फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 में मिलाकर 11000 से ज्यादा रन बनाए। वे 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

yuvraj singh,virat kohli,sania mirza,yuvraj birthday,sports news in hindi

जानें सचिन, गंभीर और सानिया ने युवराज को कैसे दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो युवी। मैदान पर और बाहर आपके साथ हमने कुछ सबसे यादगार पल बिताए हैं। ऐसे कई और पलों का इंतजार हैं.. भविष्य के लिए एक महान खिलाड़ी को शुभकामनाएं।" बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "402 अंतरराष्ट्रीय मैच 11778 रन और 148 विकेट। 2007 विश्व टी20 और 2011 विश्व कप विजेता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" गौतम गंभीर ने लिखा, "आप हर चीज को आसान बनाते हैं युवराज चाहे वह मैदान पर हो या कहीं ओर! भगवान आपको लंबा और स्वस्थ जीवन दे।"

आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स ने भी युवी को जन्मदिन की बधाई दी। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में युवराज के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सानिया बेटे इजहान को गोद में लिए हैं और युवराज उनके साथ चलते नजर आ रहे हैं। सानिया ने लिखा-हैप्पी बर्थडे मोटू। 18 साल की दोस्ती के बाद भी जब तुम बोलते हो तो मेरे चेहरे पर वो ही कंफ्यूजन वाले एक्सप्रेशन होते हैं। आपका ये जन्मदिन बेहद शानदार रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत