न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC Final : भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने, न्यूजीलैंड को मिला 139 रन का आसान लक्ष्य

बरसात से बाधित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 8:15:01

WTC Final : भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने, न्यूजीलैंड को मिला 139 रन का आसान लक्ष्य

साउथम्पटन (इंग्लैंड)। बरसात से बाधित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पांच दिन के खेल में से दो दिन का खेल पूरी तरह से धुल जाने के बाद आज रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत ने सुबह अपनी दूसरी पारी 64 रन पर दो विकेट से आगे शुरू की और टीम 73 ओवर में सिर्फ 170 रन पर ही ढेर हो गई। इससे न्यूजीलैंड को 139 रन का आसान लक्ष्य मिला है। इसके लिए उसे 53 ओवर खेलने को मिलेंगे।

ऋषभ पंत रहे टॉप स्कोरर

इससे पहले भारत की ओर से विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। उन्होंने 88 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके जमाए। पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ज्यादा देर प्रतिरोध नहीं कर सके। पुजारा ने 80 गेंदों पर 15 और कोहली ने 29 गेंदों पर 13 रन जुटाए। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास नहीं कर सके।

वे 40 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर ही पैवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा ने 60 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन का योगदान दिया। एक समय पंत और जडेजा सेट हो गए थे और लग रहा था कि वे भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंत में मोहम्मद शमी ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन ठोके।

न्यूजीलैंड के चारों तेज गेंदबाजों को मिली सफलता

रविचंद्रन अश्विन सात रन और जसप्रीत बुमराह खाता खोले बगैर आउट हुए। ईशांत शर्मा एक रन पर अविजित रहे। न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाजों की चौकड़ी में शामिल टिम साउदी ने चार, ट्रेंट बोल्ट ने तीन, काइल जैमीसन ने दो और नील वेगनर ने एक विकेट लिया। पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जैमीसन ने कोहली-पुजारा के रूप में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। भारत ने पहली पारी में 217 और न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 249 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?