न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC Final : सचिन ने ये बताया हार का कारण, शास्त्री के बयान से भड़के फैंस और रॉस टेलर बोले…

दुनिया की नं.1 टीम भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में आठ विकेट से करारी हार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 7:16:31

WTC Final : सचिन ने ये बताया हार का कारण, शास्त्री के बयान से भड़के फैंस और रॉस टेलर बोले…

साउथम्प्टन। दुनिया की नं.1 टीम भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया को काफी मजबूत माना जा रहा था और पिछले कुछ सालों के प्रदर्शन को देखते हुए वही जीत की दावेदार थी, लेकिन पासा पलट गया।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि दूसरी पारी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और तीसरे नंबर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को दो ओवर के अंदर गंवाने से भारत को फाइनल गंवाना पड़ा। टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वाले सचिन ने ट्विटर पर लिखा, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने पर ब्लैक कैप्स को बधाई।

आप बेहतर टीम थे। टीम इंडिया अपने प्रदर्शन से निराश होगी। जैसा कि मैंने उल्लेख किया था कि पहले 10 ओवर महत्वपूर्ण होंगे और भारत ने कोहली और पुजारा दोनों को 10 गेंदों में खो दिया और इसने टीम पर बहुत दबाव डाला।

शास्त्री की यह बात अखरी और हो गए ट्रॉल

भारतीय टीम के कोच और पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इन हालातों में बेहतर टीम जीती। इतने लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड टाइटल जीतने के हकदार थे। बेहतरीन उदाहरण बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलती। न्यूजीलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया। सम्मान। शास्त्री की इस बात से फैंस भड़क गए और उन्होंने आरोप लगाया कि गलत टीम चयन की वजह से ही भारत फाइनल में हार गया। शास्त्री सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो गए।

दो साल पहले संन्यास को टालने वाले टेलर ने कहा…

फाइनल में विजयी रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने खिताबी जीत को अपने करियर का 'हाईलाइट' बताया है। दो साल पहले संन्यास को टालने वाले टेलर ने कहा कि अपने करियर की शुरूआत में मुझे लगा कि शायद हमारे पास ऐसा करने के लिए उपयुक्त टीम नहीं है। अगर न्यूजीलैंड ने 2019 में 50 ओवर का विश्व कप जीत लिया होता तो मैं रिटायर हो जाता। मेरे लिए यह नहीं भूलने वाला पल है। विश्व कप की हार का गम अभी भी हमारे साथ है। मुझे खुशी है कि अपनी की अब तक की सबसे यादगार जीत में मेरा अहम योगदान रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?