न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: पाकिस्तान के सामने विश्व कप में कमजोर रही है न्यूजीलैंड, कल होगा महत्वपूर्ण मैच

एक दिवसीय विश्व कप 2023 का 35वां लीग मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 नवम्बर को खेला जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 6:53:56

World Cup 2023: पाकिस्तान के सामने विश्व कप में कमजोर रही है न्यूजीलैंड, कल होगा महत्वपूर्ण मैच

एक दिवसीय विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अभी तक स्पष्ट रूप से सिर्फ एक टीम भारत पहुँची है। भारत ने अपने सभी 7 मैचों में विजय प्राप्त करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया। उसके बाद दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में आने की प्रबल सम्भावना है। सेमीफाइनल में चौथी कौन सी टीम प्रवेश करेगी यही सबसे बड़ी बात है। इस दौड़ में इंग्लैंड के साथ इन टीमों को छोड़कर सभी ने उम्मीद बना रखी है। विशेष रूप से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान है। न्यूजीलैंड ने अपने खेले 7 मैचों में से 3 में हार का सामना किया है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने अपने 7 मैचों में 4 में हार का सामना किया है।

एक दिवसीय विश्व कप 2023 का 35वां लीग मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 नवम्बर को खेला जाएगा। इस मैच में जहां न्यूजीलैंड के टीम जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में खुद को और मजबूत स्थिति में लाना चाहेगी तो वहीं पाकिस्तान की टीम की कोशिश होगी कि वह इस मुकाबले को जीतकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखे। दोनों टीमों के बीच एक बार फिर से रोमांचक मैच होने की संभावना है, लेकिन वर्ल्ड कप में अब तक पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है।

विश्व कप में न्यूजीलैंड पर हावी रहा है पाकिस्तान

विश्व कप में अब तक पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड पर हावी रही है और दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान को 7 मैचों में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच विश्व कप का आखिरी मैच 2019 में इंग्लैंड में खेला गया था, लेकिन वहाँ भी पाकिस्तान की टीम ने न्यूजीलैंड को हराने में सफलता हासिल की थी और मैच को 6 विकेट से जीता था।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (एक दिवसीय विश्व कप में)

1983- न्यूजीलैंड 52 रन से जीता, पाकिस्तान 11 रन से जीता

1992- पाकिस्तान 7 विकेट से जीता, पाकिस्तान 4 विकेट से जीता

1996- पाकिस्तान 46 रन से जीता

1999- पाकिस्तान 62 रन से जीता, पाकिस्तान 9 विकेट से जीता

2011- न्यूजीलैंड 110 रन से जीता

2019- पाकिस्तान 6 विकेट से जीता

भारत में 12 साल बाद भिड़ेंगे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड

भारतीय धरती पर पिछले वनडे वर्ल्ड कप साल 2011 में खेला गया था और इस साल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मैच हुआ था, लेकिन इस मैच में पाकिस्तान को शिकस्त मिली थी और कीवी टीम ने इस मैच को 110 रन के अंतर से जीता था। अब भारत में 12 साल के बाद फिर से विश्व कप खेला जा रहा है और यह दोनों टीमें भारतीय धरती पर 12 साल के बाद मैच खेलेंगी। हालांकि इस बार जो मौजूदा स्थिति है उसे देखते हुए न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत