न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर भारत, बिना हारे सेमीफाइनल में

भारत रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच में भी जीत हासिल करना चाहेगा। अगर ऐसा होता है तो भारत 20 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ देगा और बिना मैच हारे सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Nov 2023 6:57:32

World Cup 2023: 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ने को आतुर भारत, बिना हारे सेमीफाइनल में

विश्व कप 2023 में खेलने उतरी टीमों में एक मात्र भारतीय टीम ऐसी टीम रही है जिसने लीग मैच के अपने अब तक खेले मैचों में कोई शिकस्त नहीं झेली है। उसने अपनी हर प्रतिद्वंद्वी टीम को परास्त करने में सफलता प्राप्त की है। ऐसे में भारत रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच में भी जीत हासिल करना चाहेगा। अगर ऐसा होता है तो भारत 20 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ देगा और बिना मैच हारे सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अब तक आठ मैच जीते हैं और नौवें जीत के साथ ही 20 साल पुराना अपना एक रिकॉर्ड तोड़ देगी। दरअसल, भारत के नाम अब तक किसी एक वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड है। ऐसा वर्ल्ड कप 2003 में किया था। हालांकि, 2003 में भारत को नौवें मैच में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इंडिया के पास अपने उस रिकॉर्ड से आगे निकलने का मौका है।

लीग मैच और फाइनल में आस्ट्रेलिया से हारा

2003 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत हॉलैंड के खिलाफ की थी। लेकिन उन्हें दूसरे मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद भारत एक भी मैच नहीं हारा और जिम्बाब्वे, नामीबिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में हराया। वहीं केन्या, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स में जीत हासिल की। इसके बाद भारत ने एक बार फिर केन्या को सेमीफाइनल में हराया और फ़ाइनल में जगह बनाई। हालांकि, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराया था।

इस साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। ऐसे में अगर नीदरलैंड को हरा देते हैं तो वह वर्ल्ड कप में पहली बार लगातार 9 मैच जीतेगा। भारत कपिल देव की कप्तानी में 1983 और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में चैंपियन बना था। ऐसे में भारत एक बार फिर अपने घर में खिताब जीतना चाहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत