न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbldeon : चैंपियन जोकोविक ने की फेडरर-नडाल की बराबरी, भारतीय मूल के समीर ने जीता जूनियर वर्ग का खिताब

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार की रात साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 12:21:23

Wimbldeon : चैंपियन जोकोविक ने की फेडरर-नडाल की बराबरी, भारतीय मूल के समीर ने जीता जूनियर वर्ग का खिताब

लंदन। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने रविवार की रात साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में पुरुष एकल वर्ग के खिताब पर कब्जा जमा लिया। जोकोविक ने तीन घंटे 23 मिनट तक चले फाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद इटली के सातवें वरीय मैटियो बेरेटिनी को 6-7 (4), 6-4, 6-4, 6-3 से पराजित किया। यह विंबलडन में उनका लगातार तीसरा और कुल छठा खिताब है। जोकोविक ने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के सर्वाधिक 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

जोकोविक इस मामले में रॉड लेवर के बराबर भी आए

34 वर्षीय जोकोविक ने नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तीन बार यूएस ओपन में तीन और दो फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं। विंबलडन की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ही जोकोविक ने 52 साल पहले रॉड लेवर द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी की। जोकोविक 1969 के बाद एक कैलेंडर वर्ष में तीन ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले लेवर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। यह जोकोविक का 30वां ग्रैंडस्लैम फाइनल था। केवल फेडरर (31) उनसे आगे हैं। दूसरी ओर,बेरेटिनी का यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था। इस मुकाबले में मारिजा सीसैक चेयर अंपायर थी। पुरुष फाइनल में अंपायरिंग करने वाली वे पहली महिला बनीं।

चार भारतीय जीत चुके हैं जूनियर वर्ग का खिताब

भारतीय मूल के अमेरिकी समीर बनर्जी विंबलडन में जूनियर वर्ग के चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने फाइनल में हमवतन विक्टर लिलोव को एक घंटे 21 मिनट में 7-5, 6-3 से हराया। चार भारतीय रामनाथन कृष्णन, रमेश कृष्णन, लिएंडर पेस और युकी भांबरी ने किसी ग्रैंडस्लैम में लड़कों का एकल खिताब जीता है। न्यू जर्सी के 17 वर्षीय दाएं हाथ के खिलाड़ी समीर ने छह साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। वे हाल ही में फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हार गए थे। द

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, समीर के पिता असम और मां आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। अपनी जीत पर समीर ने ने कहा कि बस भीड़ को देखते हुए, वहां बहुत सारे भारतीय थे, मेरा बहुत समर्थन कर रहे थे। मैं सीधे भारत से नहीं हूं, मैं अमेरिकी हूं, लेकिन भारतीय रिश्तेदार और माता-पिता होने के कारण, मैं संस्कृति और सभी चीजों का सम्मान करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत