न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Wimbledon : फेडरर उलटफेर के शिकार, जोकोविक सेमीफाइनल में, सानिया-बोपन्ना के सफर पर ब्रेक

ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन में बुधवार को बड़ा उलटफेर हो गया। 20 ग्रैंडस्लैम विजेता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 10:57:39

Wimbledon : फेडरर उलटफेर के शिकार, जोकोविक सेमीफाइनल में, सानिया-बोपन्ना के सफर पर ब्रेक

लंदन। ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन में बुधवार को बड़ा उलटफेर हो गया। 20 ग्रैंडस्लैम विजेता और यहां 8 बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर क्वार्टर फाइनल में हार गए। छठी वरीयता प्राप्त फेडरर को 14वीं सीड पोलैंड के हुबेर्ट हुर्केज ने सीधे सेटों में 6-3, 7-6, 6-0 से शिकस्त देकर सबको चौंका दिया। हालांकि फेडरर ने दूसरे सेट में अपना पूरा अनुभव झोंक दिया, लेकिन वे टाईब्रेकर में हार गए। तीसरे सेट में तो वे एक भी गेम नहीं जीत पाए। 39 वर्षीय फेडरर 13वीं बार इस टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल खेल रहे थे। दूसरी ओर, हुबेर्ट पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम-8 में पहुंचे थे। अब सेमीफाइनल में उनका सामना दुनिया के नंबर 9 खिलाड़ी इटली के मारियो बेरेटिनी से होगा।

5 बार विंबलडन जीत चुके हैं जोकोविक

दुनिया के नं.1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने 10वीं बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हंगरी के मार्टन फुक्सोविक्स को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविक अब सेमीफाइनल में कनाडा के वर्ल्ड नंबर-12 डेनिस शापोवालोव की चुनौती का सामना करेंगे। जोकोविक 5 बार विंबलडन जीत चुके हैं। उनके खाते में 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 3 यूएस ओपन और 2 फ्रेंच ओपन खिताब भी हैं। जोकोविक अगर यहां खिताब जीत लेते हैं तो वे फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल के सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने की बराबरी कर लेंगे। फेडरर व नडाल ने 20-20 खिताब पर कब्जा जमाया है।

सही सर्विस के लिए संघर्ष करती दिखीं सानिया

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की स्टार भारतीय जोड़ी का विंबलडन में सफर खत्म हो गया। उन्हें मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में बारिश की बाधा के बीच जूलियन-रोजर और आंद्रेजा क्लेपैक की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 6-3, 3-6, 11-9 से हराया। सानिया ने कोर्ट पर वापसी के बाद ज्यादा टेनिस नहीं खेला है और वे लगातार सही सर्विस के लिए संघर्ष करती दिखीं। इससे पहले सानिया और उनकी साथी बेथेनी माटेक-सेंड्स को महिला युगल के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था। 23 जुलाई से शुरू होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक से पहले यह सानिया का आखिरी टूर्नामेंट था। ओलंपिक में वे अंकिता रैना के साथ महिला युगल में चुनौती पेश करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत