Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप का विजेता कौन, वसीम अकरम की भविष्यवाणी सुनकर पाकिस्तानियों के उड़ेंगे होश, जानें क्या कहा?

एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने भारत को जीत का प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, लेकिन भारत-पाक मुकाबला हमेशा रोमांचक होता है। जानें वसीम अकरम की पूरी भविष्यवाणी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 11:41:16

एशिया कप का विजेता कौन, वसीम अकरम की भविष्यवाणी सुनकर पाकिस्तानियों के उड़ेंगे होश, जानें क्या कहा?

एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने अपनी भविष्यवाणी साझा की है। उन्होंने टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार बताया है, वहीं पाकिस्तान टीम से उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी आत्मविश्वास और जीत के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगे। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी और दोनों मौकों पर उसे हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बीते गुरुवार पाकिस्तान की गेंदबाजी आक्रमक रही जब उन्होंने बांग्लादेश के 136 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। वसीम अकरम का मानना है कि फाइनल में पाक खिलाड़ी इसी जोश और आत्मविश्वास के साथ खेलेंगे।

वसीम अकरम का विश्लेषण


अकरम ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान टीम अच्छा करेगी। भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक होता है और टीम इंडिया इस बार जीत की प्रबल दावेदार है। लेकिन टी20 क्रिकेट में कभी कुछ भी हो सकता है। एक शानदार पारी या एक प्रभावशाली गेंदबाजी स्पेल पूरे मैच का रुख बदल सकता है।"

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश पर जीत की लय बनाए रखनी होगी। यदि पाकिस्तान गेंदबाज भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर देते हैं, तो मिडिल ऑर्डर पर दबाव बन सकता है। सुपर-4 राउंड में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 105 रनों की साझेदारी निभाई थी, जिससे टीम को मजबूत स्थिति मिली।
गिल-अभिषेक पर विशेष ध्यान

वसीम अकरम ने जोर देकर कहा, "विशेषकर अगर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल को शुरुआती ओवरों में आउट किया जाए, तो टीम इंडिया बैकफुट पर आ सकती है। यह मैच बेहद करीबी होगा और उम्मीद करता हूं कि जो टीम सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी वही विजयी होगी।"

इतिहास रचने का मौका

एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होंगे। टीम इंडिया न केवल अपना 9वां एशिया कप खिताब जीतने की दावेदार है, बल्कि इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज करने का मौका भी रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology