न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहला T20 मैच : वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 18 रन से हराया, ओबेड मैकॉय की घातक गेंदबाजी

वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज की बढ़िया शुरुआत की। उसने अपने ही घर में खेला गया पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Jul 2021 11:29:10

पहला T20 मैच : वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 18 रन से हराया, ओबेड मैकॉय की घातक गेंदबाजी

ग्रॉस आईलेट। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज की बढ़िया शुरुआत की। उसने अपने ही घर में खेला गया पहला टी20 मैच 18 रन से जीत लिया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। इंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 16 ओवर में 127 रन पर ही ढेर कर दिया। आपको बता दें कि हाल ही में इंडीज को दक्षिण अफ्रीका की मेहमान टीम ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 3-2 से हरा दिया था। इस साल यूएई और ओमान में टी20 विश्व कप खेला जाना है।

आंद्रे रसैल ने उड़ाया तूफानी अर्धशतक

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले कैरेबियाई टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। इंडीज की ओर से आंद्रे रसैल ने तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक ठोका। रसैल ने 28 गेंदों पर तीन चौकों व पांच छक्कों की मदद से 51 रन ठोके। ओपनर लेंडल सिमंस ने 28 गेंदों पर दो चौकों व दो छक्कों की बदौलत 27 रन की पारी खेली। शिमरोन हेतमायेर ने 20 व विकेटकीपर कप्तान निकोलस पूरण ने 17 रन का योगदान दिया। गेल चार रन ही बना सके। जोश हैजलवुड ने तीन और मिशेल मार्श ने दो विकेट लिए।

मिशेल मार्श ने लगाई फिफ्टी, लेकिन नहीं दिला सके जीत

जवाब में कंगारू बल्लेबाज इंडीज के गेंदबाजों के आगे पस्त हो गए। हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मिशेल मार्श ने फिफ्टी जमाई। मार्श ने 31 गेंदों पर पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से 51 रन जुटाए। विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 33, मोजेक हेनरिक्स ने 16 व डेन क्रिस्टियन ने 10 रन बनाए। कप्तान आरोन फिंच चार रन पर ही आउट हो गए। मैन ऑफ द मैच गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने चार ओवर में 26 रन पर चार विकेट चटकाए। हेडन वाल्श को तीन, फेबियन एलन को दो और रसैल को एक विकेट मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?