न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

T20WC: मैच हमारे हाथ में था..., भारत से मिली हार के बाद पाक कोच गैरी कर्स्टन ने बताया कहां हुई गलती

पाकिस्तान कल भारत के खिलाफ T20WC का मैच 6 रनों से हार गया। खेल के 15वें ओवर तक लगभग यह तय हो गया था कि मैच भारत के हाथों से पूरी तरह से निकल चुका है और पाकिस्तान इस मैच में विजयी होने वाला है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 12:55:17

T20WC: मैच हमारे हाथ में था..., भारत से मिली हार के बाद पाक कोच गैरी कर्स्टन ने बताया कहां हुई गलती

पाकिस्तान कल भारत के खिलाफ T20WC का मैच 6 रनों से हार गया। खेल के 15वें ओवर तक लगभग यह तय हो गया था कि मैच भारत के हाथों से पूरी तरह से निकल चुका है और पाकिस्तान इस मैच में विजयी होने वाला है, लेकिन उसी वक्त जसप्रीत बुमराह के ओवर ने न सिर्फ मैच का रुख पलटा अपितु मैच को भारत के पक्ष में ला दिया। पाकिस्तान के मैच हारने को पाक टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने निराशाजनक बताया। उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने खुद पर इतना दबाव डाल लिया कि वह विनिंग लाइन क्रॉस नहीं कर पाए।

इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 119 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए एक समय ऐसा था जब पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन था। इसके बावजूद पाकिस्तान हार गया। मैन इन ग्रीन निर्धारित 20 ओवर में 113 ही रन बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर लगभग समाप्त हो गया है।

गैरी कर्स्टन ने कहा, पाकिस्तान के सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और वे जानते हैं कि जब वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो उन पर दबाव आता है। यह समझ में आता है, लेकिन इनमें से बहुत से खिलाड़ियों ने कई वर्षों तक दुनिया भर में बहुत सारा टी-20 क्रिकेट खेला है और यह उन पर निर्भर करता है कि वे अपने खेल को कैसे आगे ले जाते हैं।

कर्स्टन ने कहा कि बल्लेबाजों को उनका मैसेज था कि वे बाउंड्री की तलाश करें और ढीली गेंदों का फायदा उठाएं। पाकिस्तान के कोच का मानना है कि उनके खिलाड़ियों ने 15 ओवर तक अच्छा प्रदर्शन किया और एक बार विकेट गिरने के बाद उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करना बंद कर दिया और खुद को मुश्किल स्थिति में पाया।

कोच ने कहा, "मैसेज यही था कि हम कुछ बाउंड्री की तलाश करें, ढीली गेंदों का फायदा उठाने की कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि आप पारी के दौरान अधिक से अधिक रन बना सकें। और मुझे लगता है कि हमने 15 ओवर तक यह शानदार तरीके से किया। हम रन अ बॉल खेल रहे थे और फिर हमने विकेट खो दिए और फिर हमने स्ट्राइक रोटेट करना बंद कर दिया और फिर हम बाउंड्री की तलाश में थे और एक बार जब आप उस बिंदु पर पहुंच गए तो यह हमेशा कठिन होने वाला था। इसलिए, संदेश यही था कि हम 15 ओवर तक वही करें जो हमने किया।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल