Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अय्यर हो सकते हैं हार्दिक के बैकअप’, वीरू ने टीम इंडिया के लिए कहा..., जाफर ने KP को किया ट्रोल

न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टीम पहला मैच खेलने के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Nov 2021 8:57:19

‘अय्यर हो सकते हैं हार्दिक के बैकअप’, वीरू ने टीम इंडिया के लिए कहा..., जाफर ने KP को किया ट्रोल

न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टीम पहला मैच खेलने के लिए जयपुर भी पहुंच चुकी है। इसमें विराट कोहली को आराम दिया गया है, जबकि टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है। पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने इन बदलावों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वालें खिलाड़ियों को ईनाम मिलता हुआ देखकर अच्छा लग रहा है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप होना है। वहां की पिचों को देखते हुए ये शानदार कदम है।

वेंकेटेश अय्यर टीम इंडिया को एक ऑलराउंडर का विकल्प दे सकते हैं। मैं चाहता हूं कि वेंकटेश जैसा बल्लेबाज अपनी पोजीशन से बाहर बल्लेबाजी करे। भारत को इस टीम में पांच ओपनर मिले हैं और आप जानते हैं कि ईशान किशन, लोकेश राहुल और रोहित शर्मा इस जगह के लिए सबसे आगे हैं। इसलिए वेंकटेश को टीम में फिट होने की जरूरत है लेकिन टॉप ऑर्डर में नहीं। वे ओपनिंग के बजाय 5वें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करें और कुछ ओवर या इससे ज्यादा गेंदबाजी भी करें। वे हार्दिक पांड्या का बैकअप हो सकते हैं।
vvs laxman,virender sehwag,wasim jaffer,kevin pietersen,t20 world cup,sports news in hindi वीरू के हिसाब से इंग्लैंड-न्यूजीलैंड से यह सीख सकती है टीम इंडिया

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया यूएई में जारी टी20 विश्व कप में सुपर-12 के दौर में ही बाहर हो गई। बेशुमार स्टार प्लेयर्स की मौजूदगी के बावजूद भारत पिछले आठ वर्षों में कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। दूसरी ओर, इस दौरान इंग्लैंड ने 2019 में अपना पहला वनडे विश्व कप जीता और 2016 टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने भी 2015 और 2019 के वनडे विश्व कप के फाइनल का टिकट कटाया। इस बार अबु धाबी में टी20 विश्व कप में इन दोनों के बीच सेमीफाइनल खेला गया।

इस बीच, फेसबुक वॉच शो विरुगिरी डॉट कॉम पर एक फैन ने पूछा कि भारत को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड से क्या सीखना चाहिए। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि हमारी टीम को उनसे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। भारत एक अच्छी टीम है और किसी भी दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों को हरा सकती है, लेकिन एक चीज जो वे निश्चित रूप से सीख सकते हैं वह है सकारात्मक रहना और निडर होकर खेलना, क्योंकि टी20 फॉर्मेट या सफेद गेंद क्रिकेट, यह बहादुर खिलाड़ियों का प्रारूप है और आपको जोखिम उठाना होगा।


vvs laxman,virender sehwag,wasim jaffer,kevin pietersen,t20 world cup,sports news in hindi 2 नवंबर को केविन पीटरसन ने किया था ट्वीट

पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद केविन पीटरसन (केपी) को ट्रोल किया है। पीटरसन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं और इन दिनों कमेंटेटर की भूमिका में दिखते हैं। दरअसल पीटरसन ने 2 नवंबर को ट्वीट किया था, ‘इस टी20 वर्ल्ड कप में केवल पाकिस्तान या अफगानिस्तान ही इंग्लैंड को हरा सकते हैं लेकिन और सिर्फ लेकिन, यह मैच शारजाह में इस्तेमाल की हुई पिच पर खेला गया तो। और कहीं तो इंग्लैंड ही ट्रॉफी जीतेगा जैसे चेल्सी को इस वक्त ईपीएल की ट्रॉफी मिलनी चाहिए।

आपको बता दें कि चेल्सी एक प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब है और इंग्लैंड में हर साल वहां की सबसे बड़ी प्रतियोगिता इंग्लिश प्रीमियर लीग का आयोजन होता है। पीटरसन के जवाब में जाफर ने केन विलियमसन की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘हां, हम तो यहां बस बुर्ज खलीफा देखने आए हैं।’ उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने सुपर 12 में काफी बढ़िया खेल दिखाया और सेमीफाइनल में भी उसका ही पलड़ा भारी माना जा रहा था। इंग्लैंड ने दो साल पहले अपने घर में वनडे विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को मात दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology