न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीरू ने 10 साल पहले इसी तारीख को किया था यह कमाल, ICC अवार्ड के लिए ये तीन क्रिकेटर नोमिनेट

दाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन 8 दिसंबर 2011 को 10 साल पहले इतिहास रच दिया था। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 11:50:35

वीरू ने 10 साल पहले इसी तारीख को किया था यह कमाल, ICC अवार्ड के लिए ये तीन क्रिकेटर नोमिनेट

दाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन 8 दिसंबर 2011 को 10 साल पहले इतिहास रच दिया था। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सहवाग ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाया था। सहवाग बतौर कप्तान यह कमाल करने वाले पहले और ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने इंदौर में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 149 गेंद पर 219 रन ठोके थे। इससे पहले 24 फरवरी 2010 को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में दुनिया का पहला दोहरा शतक जमाया था। इंडीज के खिलाफ सीरीज का चौथा वनडे इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था।

सहवाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सहवाग ने गौतम गंभीर के साथ पहले विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। सहवाग ने अपनी पारी में 7 छक्के और 25 चौके जमाए। भारत ने 418/5 रन का विशाल स्कोर बनाया और इसके बाद इंडीज को 265 रन पर समेटकर 153 रन से जीत दर्ज कर ली। बतौर कप्तान एक और शतक रोहित शर्मा के खाते में है। रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली वनडे में 153 गेंद पर 208 रन जुटाए थे। रोहित दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 3 बार वनडे में डबल सेंचुरी जड़ी है।

virender sehwag,indore odi,david warner,tim southee,abid ali,sports news in hindi

अवार्ड के लिए डेविड वार्नर को मिलेगी इन दो से चुनौती

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज टिम साउदी और पाकिस्तान के ओपनर आबिद अली को नवंबर के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। महिला श्रेणी में वेस्टइंडीज की युवा ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज के साथ पाकिस्तानी स्पिनर अनम अमीन और बांग्लादेशी स्पिनर नाहिदा अख्तर 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार जीतने की दौड़ में हैं। हेली दूसरी बार नोमिनेट हुई हैं। वार्नर ने पिछले महीने यूएई में बेहतरीन बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

साउदी ने टी20 विश्व कप के साथ भारतीय दौरे पर भी काफी प्रभावित किया। आबिद ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से लगभग 50 की औसत से रन बनाए हैं। मौजूदा बांग्लादेश दौरे पर आबिद ने पहले टेस्ट में जोरदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तान को जिताने में मदद की थी। दूसरी ओर, महिला क्रिकेटरों की बात करें तो नाहिदा ने नवंबर में 2.22 की इकोनोमी के साथ चार वनडे में 13 तथा अनम ने 3 की इकोनोमी से 13 विकेट झटके। हेली ने चार वनडे में 141 रन बनाने के साथ नौ विकेट अपनी झोली में डाले।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत