न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैमिली इमरजेंसी नहीं, अपितु इस वजह से लंदन गए थे विराट कोहली

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये पहले से ही तय था कि कोहली इंट्रा स्क्वॉड मैच नहीं खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट को कोहली के प्लान और शेड्यूल की जानकारी पहले से थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 9:35:35

फैमिली इमरजेंसी नहीं, अपितु इस वजह से लंदन गए थे विराट कोहली

नई दिल्ली। विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। पिछले दिनों विराट कोहली के फैमिली इमरजेंसी के कारण अचानक टीम का साथ छोड़कर लंदन जाने की बात सामने आई थी। इस कारण कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच भी नहीं खेल सके थे। अब जाकर उनकी लंदन ट्रिप को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली फैमिली इमरजेंसी की वजह से लंदन नहीं गए थे, बल्कि ये ट्रिप पहले से प्लान्ड थी। इतना ही नहीं इस संबंध में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये पहले से ही तय था कि कोहली इंट्रा स्क्वॉड मैच नहीं खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट को कोहली के प्लान और शेड्यूल की जानकारी पहले से थी। ये अचानक किसी फैमिली इमरजेंसी के कारण नहीं हुआ है। वे विराट कोहली हैं, उनकी चीजें पहले से ही प्लान्ड होती हैं। उनकी लंदन ट्रिप के संबंध में भी पहले से ही बता दिया गया था।

सबसे पहले साउथ अफ्रीका पहुंचे थे कोहली

उन्होंने बताया कि कोहली ने लंदन रवाना होने से पूर्व दक्षिण अफ्रीका में आयोजित तीन दिन के ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लिया था। उसके बाद ही वह टीम का साथ छोड़कर लंदन रवाना हुए थे। कोहली अब 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। विराट 15 दिसंबर को सबसे पहले साउथ अफ्रीका पहुंचे थे और तीन दिन ट्रेनिंग के बाद 19 दिसंबर को लंदन रवाना हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल