न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैम्पियन बनते ही विराट कोहली ने फैन्स को दिया झटका, T20 क्रिकेट से लिया संन्यास

विराट कोहली ने फैन्स को एक झटका दिया है। कोहली ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 12:23:55

चैम्पियन बनते ही विराट कोहली ने फैन्स को दिया झटका, T20 क्रिकेट से लिया संन्यास

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने शनिवार (29 जून) को T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब जीत लिया है। 177 रनों के टारगेट के जवाब में अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी और खिताब गंवा दिया। हेनरिक क्लासेन ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके। डिकॉक ने 39 और स्टब्स ने 31 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या ने 20 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि पेसर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलताएं मिलीं। स्पिनर अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

भारतीय टीम ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम ने 34 रनों पर 3 विकेट गंवाए थे। तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की। कोहली ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जमाई। यह इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी रही। कोहली ने 59 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए। जबकि अक्षर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए। दूसरी ओर अफ्रीका के लिए स्पिनर केशव महाराज और पेसर एनरिक नॉर्किया ने 2-2 विकेट झटके। जबकि मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।

इस जीत के बाद विराट कोहली ने फैन्स को एक झटका दिया है। कोहली ने T20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी T20 मुकाबला है। फाइनल जीतने के बाद कोहली ने कहा, 'यह मेरा आखिरी T20 वर्ल्ड कप था, यह वही था जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, बस मौका था, अब या कभी नहीं जैसी स्थिति। यह भारत के लिए मेरा आखिरी T20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे।'

कोहली ने कहा, 'हां, मैंने जीता है, यह एक खुला रहस्य था। ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था। अगली पीढ़ी के लिए T20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है। हमारे लिए ICC टूर्नामेंट जीतने का इंतजार लंबा रहा है। आप रोहित जैसे किसी खिलाड़ी को देखें, उसने 9 T20 वर्ल्ड कप खेले हैं और यह मेरा छठा है। वह इसका हकदार हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल