न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, भारत के खेल पर बोले इंजी, इंग्लैंड को ऐसे लगा बड़ा झटका!

भारतीय कप्तान विराट कोहली की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में बेहद खराब शुरुआत हुई। नॉटिंघम में पहले ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Aug 2021 8:24:10

कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, भारत के खेल पर बोले इंजी, इंग्लैंड को ऐसे लगा बड़ा झटका!

भारतीय कप्तान विराट कोहली की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज में बेहद खराब शुरुआत हुई। नॉटिंघम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को कोहली खाता खोले बिना पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है।

वे टेस्ट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। कोहली ने 9वीं बार जीरो पर आउट हुए हैं। बतौर कप्तान धोनी 8 और मंसूर अली खान पटौदी 7 बार खाता नहीं खोल पाए थे। कोहली इंग्लैंड में दूसरी बार गोल्डन डक यानी अपनी पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में एंडरसन ने कोहली को 9वीं दफा पैवेलियन लौटाया है।


डब्ल्यूटीसी में मिली हार है भारत की आक्रामकता का कारण : इंजमाम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने कहा कि भारतीय टीम ने पहले टेस्ट के शुरुआती दिन जो आक्रामकता अपनाई है वह उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के दुख को साफ तौर पर दिखाती है। इंजमाम ने कहा कि नॉटिंघम की पिच बैंटिग के लिए अच्छी थी लेकिन इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम को महज 183 रन पर समेट दिया जो प्रशंसा योग्य है।

भारतीय खिलाड़ियों को डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली हार के दर्द को मैं महसूस कर सकता हूं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर इंजमाम ने कहा कि भारत के सभी खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। भारत की प्लेइंग इलेवन को देखकर साफ पता चलता है कि वे अटैकिंग क्रिकेट खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही भारतीय टीम की बॉडी लैंग्वेज पूरी बदल गई है।


पूरे साल नहीं खेल पाएंगे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के लिए बेहद बुरी खबर आई है। दरअसल इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पूरे साल के लिए क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। इस साल के शुरू में इंग्लैंड जब भारत दौरे पर थी तब आर्चर कोहनी की चोट की वजह से कई मुकाबले नहीं खेल पाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएल 2021 से भी अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद मई में उनकी कोहनी की सर्जरी हुई थी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अब जानकारी दी है कि आर्चर इस पूरे साल के लिए बाहर हो गए हैं। आर्चर को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए नहीं चुना गया था। इंग्लैंड को इस साल टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में उसे आर्चर की कमी महसूस होना स्वाभाविक है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?