न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोटे फार्मेट की क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी में विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे और टी-20

इस दौरे के लिए घोषित खिलाड़ियों के नामों में वनडे और टी-20 की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नामों को न देखकर क्रिकेटे प्रेमियों का खासी निराशा हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 1:48:21

छोटे फार्मेट की क्रिकेट से संन्यास लेने की तैयारी में विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे वनडे और टी-20

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीनों फार्मेट की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस दौरे के लिए घोषित खिलाड़ियों के नामों में वनडे और टी-20 की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के नामों को न देखकर क्रिकेटे प्रेमियों का खासी निराशा हुई है। क्रिकेट के मैदान में बहती हवाओं ने कहना शुरू कर दिया है कि अब यह दोनों खिलाड़ी शायद ही इन दोनों फार्मेट की क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे। हालांकि बीसीसीआई ने ट्विटर पर स्पेशल नोट जारी करते हुए लिखा कि रोहित और विराट ने बोर्ड से दौरे के व्हाइट बॉल लेग से ब्रेक के लिए अनुरोध किया था।

रोहित से भी ज्यादा इस दौरे के लिए विराट कोहली की अनुपस्थिति आश्चर्य पैदा कर रही है। विराट कोहली ने विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 11 मैचों की 11 पारियों में तीन शतकों की मदद से 765 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि कोई युवा बल्लेबाज खेल रहा हो। लेकिन इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्होंने एक चौंकने वाला फैसला किया है और वे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे और टी20 नहीं खेलना चाहते।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को सबसे पहले 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी। फिर आखिर में दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। कोहली कथित तौर पर सफेद गेंद वाले क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे पर दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय कोहली ने बीसीसीआई को बताया कि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सफेद गेंद वाले मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जो तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगी और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। यह दौरा सेंचुरियन और केपटाउन में बॉक्सिंग डे और नए साल के टेस्ट के साथ समाप्त होगा।

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, 'कोहली ने बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि उन्हें सफेद गेंद वाले क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है और वह उनसे इस बारे में संपर्क करेंगे कि वह आगे कब सफेद गेंद क्रिकेट खेलना चाहते हैं। फिलहाल उन्होंने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है कि वह रेड-बॉल क्रिकेट खेलेंगे, जिसका मतलब है कि वह दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हैं।'

कोहली अब कब व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते दिखेंगे, खेलेंगे भी या नहीं इस बात अभी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि कोहली छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो यह भारतीय फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत