Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

…तो विश्व कप के बाद कोहली छोड़ेंगे T20 और वनडे की कप्तानी! रोहित को सौंपी जा सकती है बागडोर

सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले काफी समय से तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। टेस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 11:52:20

…तो विश्व कप के बाद कोहली छोड़ेंगे T20 और वनडे की कप्तानी! रोहित को सौंपी जा सकती है बागडोर

सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले काफी समय से तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। टेस्ट में वे बतौर कप्तान कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। हालांकि टी20 और वनडे में उनके खाते में कोई बहुत बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल और 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में पिछले काफी समय से सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्हें हटाकर रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपे जाने की मांग उठ रही है। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं, जबकि कई सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की बागडोर संभाल रहे कोहली खाली हाथ हैं।


virat kohli,t20 world cup,rohit sharma,odi,test,kohli rohit,bcci,mumbai indians,royal challengers bangalore,sports news in hindi इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली अक्टूबर-नवंबर में ओमान व यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद लिमिटेड ओवर्स के क्रिकेट में कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं। वे केवल टेस्ट टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित को वनडे और टी20 में कप्तान बनाने की संभावना है। वे फिलहाल इन दोनों फॉर्मेट में उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। टेस्ट में अजिंक्य रहाणे उपकप्तान हैं। रिपोर्ट के अनुसार कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी चर्चा की है। खासकर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब वे एक टेस्ट खेलने के बाद पैटरनिटी लीव पर भारत लौट आए थे, तो उनकी गैरमौजूदगी में भारत ने टेस्ट सीरीज जीती थी।


virat kohli,t20 world cup,rohit sharma,odi,test,kohli rohit,bcci,mumbai indians,royal challengers bangalore,sports news in hindi भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी इस मामले में तैयारी कर रहा है। कोहली ने रोहित के साथ कप्तानी की जिम्मेदारियों को शेयर करने का फैसला किया है। कप्तानी के दबाव के चलते कोहली की बल्लेबाजी पर असर पड़ रहा है। कोहली का मानना है कि उनकी बल्लेबाजी को अधिक समय और अधिक स्पीड की जरूरत है। कोहली खुद कप्तानी छोड़ने की घोषणा करेंगे। उनका फोकस सिर्फ बल्लेबाजी पर होगा और वे दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बनना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology