न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, बोले- सचिन तेंदुलकर को सब पता है लेकिन...

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। विनोद कांबली का कहना है कि इस वक्त वह सिर्फ बीसीसीआई द्वारा मिलने वाली पेंशन के दम पर ही अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 3:20:46

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली,  बोले- सचिन तेंदुलकर को सब पता है लेकिन...

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। विनोद कांबली का कहना है कि इस वक्त वह सिर्फ बीसीसीआई द्वारा मिलने वाली पेंशन के दम पर ही अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। विनोद कांबली ने यह भी बताया है कि उनके पूर्व साथी और दोस्त सचिन तेंदुलकर को भी उनके हालात के बारे में पता है, लेकिन वह उनसे कोई उम्मीद नहीं लगा रहे हैं क्योंकि सचिन ने उनकी काफी मदद की है। विनोद कांबली ने बताया कि मैं सिर्फ बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर हूं, मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास भी काम के लिए गया था। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे कोई काम मिल पाएगा।

जब उनसे सवाल हुआ कि क्या सचिन तेंदुलकर उनकी इस हालत के बारे में जानते हैं, तो उन्होंने कहा कि सचिन को सब पता है, लेकिन मैं उनसे कोई उम्मीद लगाए नहीं बैठा हूं। उन्होंने मुझे अपने यहां काम दिया, मैं काफी खुश था। सचिन मेरे काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और हमेशा मेरे लिए खड़े रहे हैं। बता दे, 50 साल के विनोद कांबली ने 2019 में आखिरी बार किसी टीम की कोचिंग की थी, तब वह टी-20 मुंबई लीग में जुड़े थे। उसके बाद कोरोना ने काफी चीज़ों को बदल दिया, अब वह बीसीसीआई से मिलने वाली 30 हज़ार रुपये की पेंशन पर निर्भर हैं। इसके अलावा वह तेंदुलकर मिडिलसेक्स ग्लोबल अकादमी में भी ट्रेनिंग देते थे, लेकिन वह उनके घर से काफी दूर है।

विवादों में रहा क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि विनोद कांबली ने भारत के लिए कुल 104 वनडे मैच खेले हैं, जबकि 17 टेस्ट भी खेले हैं। उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 3561 रन बनाए हैं, इनमें चार शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे में शामिल हैं। विनोद कांबली ने भारत के लिए 1991 में वनडे डेब्यू किया था, जबकि साल 2000 में उन्होंने आखिरी वनडे खेला था। फरवरी, 2022 में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक गाड़ी में टक्कर मार दी थी, उनके खिलाफ शिकायत हुई तो पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। हालांकि, कुछ वक्त बाद ही उन्हें बेल भी मिल गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर