न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, एशेज के तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड की हालत खस्ता

हिमाचल प्रदेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) के खिताब पर कब्जा जमा लिया। हिमाचल ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Dec 2021 8:18:37

हिमाचल प्रदेश ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, एशेज के तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड की हालत खस्ता

हिमाचल प्रदेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट) के खिताब पर कब्जा जमा लिया। हिमाचल ने रविवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खराब रोशनी से बाधित फाइनल में तमिलनाडु को वीजेडी सिस्टम से 11 रन से मात दी। हिमाचल को चैंपियन बनाने में कप्तान ऋषि के ऑलराउंड प्रदर्शन और विकेटकीपर ओपनर शुभम अरोड़ा का बड़ा योगदान रहा। शुभम को नाबाद शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। तमिलनाडु ने 49.4 ओवर में 314 रन बनाए। हालांकि उसने 14.3 ओवर में ही 40 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (116) और बाबा इंद्रजीत (80) ने 202 रन की शानदार साझेदारी कर तमिलनाडु की वापसी कराई। कार्तिक ने 103 गेंद में आठ चौके और सात छक्के जड़े तो वहीं इंद्रजीत ने 71 गेंद में आठ चौके और एक छक्का जमाया। पंकज जसवाल ने चार और ऋषि ने तीन विकेट झटके। जवाब में खराब रोशनी के कारण जब मैच रोका गया तो हिमाचल ने 47.3 ओवर में चार विकेट पर 299 रन बना लिए थे। वीजेडी सिस्टम से तब तमिलनाडु के 288 रन थे। इस हिसाब से शुभम ने 131 गेंद में 13 चौके और एक छक्का जड़ नाबाद 136 रन जुटाए। धवन ने 23 गेंद में पांच चौके व एक छक्के के साथ नाबाद 42 रन ठोके।

vijay hazare trophy,himachal pradesh,tamilnadu,melbourne test,ashes series,australia,england,sports news in hindi

मेलबोर्न टेस्ट : पहले ही दिन 185 रन पर सिमटी इंग्लिश टीम

मेलबोर्न में रविवार (26 दिसंबर) को शुरू हुए पांच मैच की सीरीज के तीसरे एशेज टेस्ट के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की हालत खराब कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। उसने इंग्लैंड को 65.1 ओवर में 185 रन पर ही समेट दिया। जवाब में स्टंप्स के समय तक 61/1 रन बना लिए थे। अब वह पहली पारी के आधार पर 124 रन ही पीछे है और उसके नौ विकेट बाकी हैं। बाएं हाथ के ओपनर मार्कस हैरिस 51 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ नाइट वाचमैन नाथन लियोन (0) हैं।

डेविड वार्नर 38 रन पर आउट हो गए। इससे पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजों ने एक बार फिर से दगा दे दिया। सिर्फ कप्तान जो रूट ही कुछ प्रतिरोध कर पाए। उन्होंने 82 गेंद का सामना कर 50 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टॉ ने 35, बेन स्टोक्स ने 25, ओली रॉबिन्सन ने 22 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए। मिशेल स्टार्क ने 2 और कैमरून ग्रीन व स्कॉट बोलैंड ने 1-1 विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत