न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US Open : राजीव राम-जो सैलिसबरी युगल चैंपियन, जानें-किसके बीच होगा महिला और पुरुष एकल का फाइनल

साल का चौथा व अंतिम ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट खत्म होने के कगार पर है। पुरुष युगल का फाइनल हो चुका है, जबकि महिला व पुरुष एकल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 11:27:30

US Open : राजीव राम-जो सैलिसबरी युगल चैंपियन, जानें-किसके बीच होगा महिला और पुरुष एकल का फाइनल

साल का चौथा व अंतिम ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट खत्म होने के कगार पर है। पुरुष युगल का फाइनल हो चुका है, जबकि महिला व पुरुष एकल के फाइनलिस्ट भी तय हो चुके हैं। पुरुष युगल का खिताब भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी राजीव राम और ब्रिटेन के जो सैलिसबरी ने जीता। राजीव और सैलिसबरी की जोड़ी विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। उन्होंने शुक्रवार को खेले गए फाइनल में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी को 3-6, 6-2, 6-2 से हराया।

राजीव-सैलिसबरी ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट पर आसानी से कब्जा जमा लिया। उनका यह दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन की ट्रॉफी जीती थी, जबकि इस साल वे रनरअप थे। दूसरी ओर, वर्ल्ड नंबर-7 जेमी-ब्रूनो की जोड़ी वर्ष 2016 में ऑस्ट्रेलियन और अमेरिकी ओपन जीतने में सफल रही थी।

us open,grand slam tennis tournament,rajeev ram,joe salisbury,novak djokovic,daniel medvedev,sports news in hindi

जोकोविक 21वें ग्रैडस्लैम के लिए मेदवेदेव से भिड़ेंगे

पुरुष एकल के फाइनल में रविवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक और नंबर दो खिलाड़ी रूस के डेनियल मेदवेदेव के बीच टक्कर होगी। जोकोविक ने पहले सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेट के कड़े संघर्ष के बाद 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया। जोकोविक के पास 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका है। इसके साथ ही वे पुरुष वर्ग में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। दूसरे सेमीफाइनल में मेदवेदेव ने वर्ल्ड नंबर 12 कनाडाई फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को 6-4, 7-5, 6-2 से मात दी। मेदवेदेव दूसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं।

us open,grand slam tennis tournament,rajeev ram,joe salisbury,novak djokovic,daniel medvedev,sports news in hindi

पहली बार ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेलेंगी रादुकानू और लेलाह

ब्रिटेन की एम्मा रादुकानू और कनाडा की लेलाह फर्नांडीज ने चमत्कारिक प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को होने वाले यूएस ओपन के महिला वर्ग के फाइनल में जगह बना ली। दोनों पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची हैं। वे गैर वरीयता प्राप्त हैं। रादुकानू ने पहले सेमीफाइनल में यूनान की 17वीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी को 6-1, 6-4 से पराजित किया। रादुकानू पेशेवर युग में ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर हैं।

रादुकानू ने अब तक सभी 18 सेट जीते हैं। दूसरे सेमीफाइनल में लेलाह ने दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका को 7-6 (3), 4-6, 6-4 से हराया। यूएस ओपन में 1999 के बाद यह पहला अवसर है जब दो किशोरी फाइनल में खेलेंगी। तब 17 साल की अमेरिकी सेरेना विलियम्स ने 18 साल की स्विस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस को हराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत