न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युगांडा के फ्रैंक नसुबुगा ने फेंका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे किफायती स्पेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां मुकाबला ग्रुप-सी की 2 टीमें पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के बीच गुयाना के ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में युगांडा की टीम ने 3 विकेट से जीत तो दर्ज की लेकिन दोनों टीमों की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 4:31:10

युगांडा के फ्रैंक नसुबुगा ने फेंका टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे किफायती स्पेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 9वां मुकाबला ग्रुप-सी की 2 टीमें पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के बीच गुयाना के ग्राउंड पर खेला गया। इस मुकाबले में युगांडा की टीम ने 3 विकेट से जीत तो दर्ज की लेकिन दोनों टीमों की तरफ से काफी खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। पापुआ न्यू गिनी जहां पहले खेलते हुए 19.1 ओवर्स में सिर्फ 77 रन बनाकर सिमट गई तो वहीं युगांडा की टीम 18.2 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर इस टारगेट को हासिल करने में कामयाब हो सकी। युगांडा की तरफ से इस मुकाबले में 43 साल के खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर फ्रैंक नसुबुगा ने अपने 4 ओवर्स में सिर्फ 4 रन देने के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया कीर्तिमान भी बना दिया।

उन्होंने ये विश्व रिकॉर्ड पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बनाया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे का रिकॉर्ड तोड़ा है। उनकी किफायती गेंदबाजी के दम पर ही युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज की है। हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच रियाजत अली शाह रहे, जिन्होंने 33 रन की अहम पारी खेली।

युगांडा की टीम का हिस्सा इस वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी फ्रैंक नसुबुगा अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे किफायती पूरे 4 ओवर्स फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पीएनजी के खिलाफ मैच में नसुबुगा ने जहां 4 ओवर्स में 4 रन दिए तो वहीं 2 विकेट भी लेने में कामयाब रहे। नसुबुगा से पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के नाम पर था, जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में अपने 4 ओवर्स में 4 विकेट लेने के साथ 7 रन दिए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे किफायती 4 ओवर करने का रिकॉर्ड फ्रैंको से पहले एनरिक नॉर्टजे ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। नॉर्टजे ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। जबकि फ्रैंको एनसुबुगा ने 4 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के गेंदबाज अजंता मेंडिस हैं, जिन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 ओवर में 8 रन खर्चते हुए 6 विकेट चटकाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 ओवर्स का स्पेल करने वाले सबसे किफायती गेंदबाज

फ्रैंक नसुबुगा - 2 विकेट 4 रन (बनाम पापुआ न्यू गिनी, साल 2024)

एनरिक नॉर्खिया - 4 विकेट 7 रन (बनाम श्रीलंका, साल 2024)

अजंता मेंडिस - 6 विकेट 8 रन (बनाम जिम्बाब्वे, साल 2012)

महमूदुल्लाह - 1 विकेट 8 रन (बनाम अफगानिस्तान, साल 2014)

वानिंदु हसरंगा - 3 विकेट 8 रन (बनाम यूएई, साल 2022)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल