न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

U-19 एशिया कप के पहले मैच में भारत की आसान जीत, अब सनराइजर्स के कोचिंग स्टाफ में स्टेन सहित ये दिग्गज

एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। उसने दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में गुरुवार को खेले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Dec 2021 8:55:29

U-19 एशिया कप के पहले मैच में भारत की आसान जीत, अब सनराइजर्स के कोचिंग स्टाफ में स्टेन सहित ये दिग्गज

एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। उसने दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में गुरुवार को खेले गए ग्रुप ए के मैच में मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 154 रन से करारी मात दी। यूएई ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारत ने कप्तान यश ढुल और सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट पर 282 रन बनाए। हरनूर ने 130 गेंद पर 11 चौकों की मदद से 120 रन जुटाए। यश ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। राजवर्धन हैंगरगेकर ने 48 और शेख रशीद ने 35 रन का योगदान दिया। जवाब में यूएई 34.3 ओवर में 128 रन पर ही ढेर हो गया। भारत की ओर से राजवर्धन ने 3 तथा तीन गेंदबाज गर्व सांगवान, विक्की ओस्तवाल और कौशल तांबे ने 2-2 विकेट झटके। सलामी बल्लेबाज काई स्मिथ ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली। अब भारत 25 दिसंबर को पाकिस्तान से तथा 27 दिसंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। फाइनल 31 दिसंबर को होगा।

u-19 asia cup,indian team,sunrisers hyderabad,uae,yash dhull,dale steyn,sports news in hindi

स्टेन ने इसी साल लिया था संन्यास, सनराइजर्स के साथ जुड़े ये भी…

आईपीएल 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के मद्देनजर नए सपोर्ट स्टाफ में कोचिंग भूमिकाओं के लिए डेल स्टेन, ब्रायन लारा, साइमन कैटिच और हेमंग बदानी को चुना है। स्टेन तेज गेंदबाजी कोच, लारा रणनीतिक सलाहकार व बल्लेबाजी कोच, कैटिच सहायक कोच तथा बदानी फील्डिंग कोच व स्काउट के रूप में काम करेंगे। पिछले सीजन से टॉम मूडी और मुथैया मुरलीधरन को रिटेन किया गया है। सनराइजर्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। फ्रेंचाइजी ने लिखा, "ऑरेंज आर्मी आईपीएल 2022 के लिए तैयार है।" स्टेन ने अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने टी20 विश्व कप में कमेंट्री की थी।

दक्षिण अफ्रीका के स्टेन ने 93 टेस्ट में 439, 125 वनडे में 196 और 47 टी20 में 64 विकेट लिए हैं। स्टेन डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स, गुजरात लॉयंस और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। कैरेबियाई बल्लेबाज लारा ने 131 टेस्ट में 11953 तथा वनडे में 10405 रन बनाए। कैटिच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 56 टेस्ट, 45 वनडे और 3 टी20 खेले। वे पूर्व में कोच के रूप में आरसीबी व केकेआर को सेवाएं दे चुके हैं। बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बदानी ने 4 टेस्ट और 40 वनडे खेले। सनराइजर्स ने नीलामी से पहले केन विलियमसन, अब्दुल समद और उमरान मलिक को रिटेन किया है। सनराइजर्स आईपीएल-14 में सबसे नीचे रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत