न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

12 साल की उम्र में 85 किलो था नीरज चोपड़ा का वजन, सरपंच कहकर मजाक उड़ाते थे गांव के लड़के

नीरज की इस जीत के साथ पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर साबित कर दिया कि वो कितने ज्‍यादा फिट हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Aug 2021 10:39:51

12 साल की उम्र में 85 किलो था नीरज चोपड़ा का वजन, सरपंच कहकर मजाक उड़ाते थे गांव के लड़के

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने टोक्‍यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में गोल्‍ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। ऑलिंपिक एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर 121 साल का सूखा खत्म कर दिया। उन्होंने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज की इस जीत के साथ पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर साबित कर दिया कि वो कितने ज्‍यादा फिट हैं।

12 साल की उम्र में 85 किलो था नीरज का वजन

दरअसल, एक समय था, जब उनके अधिक वजन के कारण गांव के लड़के सरपंच कहकर उनका मजाक उड़ाते थे। जब नीरज 12 साल के थे, तब मलाई बूरा शक्‍कर खाने की वजह से उनका वजन 85 किलो तक हो गया था। ऐसे में जब वह कुर्ता पहनकर बाहर निकलते थे तो गांव के लड़के गांव का सरपंच कहकर उनका मजाक उड़ाया करते थे। इसके बाद ही उनके पिता ने उन्‍हें जिम भेजना शुरू किया। हालांकि जिम में सबसे छोटे होने के कारण उन्‍होंने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद उन्‍होंने मैदान पर कदम रखा और कोच जयवीर सिंह ने उनके टैलेंट को पहचान लिया। बिना ट्रेनिंग के ही नीरज 40 मीटर तक जेवलिन फेंक रहे थे। इसके बाद नीरज का एक नया सफर शुरू हुआ।

बता दें कि नीरज सेना के 4 राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट में सूबेदार हैं। नीरज चोपड़ा को 2016 में नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड ऑफिसर के रूप में चुना गया था। बता दें कि इंडियन आर्मी किसी खिलाड़ी को जवान या नॉन कमीशंड ऑफिसर के पद पर भर्ती करती है, लेकिन नीरज की काबिलियत को देखते हुए उन्हें सीधे नायब सूबेदार के पद पर नियुक्त किया गया था। शनिवार को जब नीरज ने देश के गले में सोने का मेडल डाला तो उनके रेजीमेंट के साथियों ने भी खूब जश्न मनाया। दिल्ली में राजपूताना राइफल्स के जवानों ने नीरज की गोल्डन जीत पर भारत माता, इंडियन आर्मी और इस खिलाड़ी के जयकारे लगाए। इसके बाद जवानों ने रेजीमेंटल सॉन्ग भी गाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत